मां घर की चूल्हा,चउकठ, चाकी, जाता सब थी…सांझ का दीया, सगुन, सेवा, त्याग, तपस्या सब थी…लोरी भी थी और प्यारी सी थाप भी थी…पूजा की थाली भी थी..मंत्रों का जाप भी थी..घर को जगमगाने वाली लालटेन की एक गुच्छ रौशनी भी थी…हम भाई-बहनों की बाई आंख की स्वस्थ रौशनी भी थी…बाबूजी तनख्वाह जरूर लाते थे लेकिन बरकत मां ही लाती थी…घरेलू उलझनों के बीच कभी तीरथ नहीं कर पाई…लेकिन बाबूजी के पांव दबाकर सब तीरथों का पुण्य कमा ली थी..जीवनभर खुद राई की तरह होते हुए भी पहाड़ जैसे दुखों से हार नहीं मानी…लेकिन घर में चूल्हा-चउकठ बंटते ही वह टूटकर एक-तिहाई रह गई…सभी रिश्ते संदर्भ बदलकर अपने-अपने रास्ते हो लिए…एक मां ही थी जो दिनोंदिन सिझती रही…बावजूद इसके वो जीवनभर जुड़छइयां में रखी पानी की गगरी की तरह हर पास आने वाले की हरारत मिटाती रही और कलेजे को ठंडक पहुंचाती रही…नदी की तरह अपना जल लुटाते-लुटाते कहां खो गई पता ही नहीं चला…अब तो चारों तरफ सिर्फ रेत ही रेत बिखरी मिलती है….
मां
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय
पिताजी :- श्री गिरिजा राय
पता :- ग्राम - मांगोडेहरी,
डाक- खीरी,
जिला - बक्सर (बिहार)
पिन - ८०२१२८
शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए.
संप्रत्ति :- किसान, लेखक
पुस्तकें :-
१. एकल प्रकाशित पुस्तक...
बिहार - एक आईने की नजर से
प्रकाशन के इंतजार में...
ये उन दिनों की बात है,
आर्यन,
राम मंदिर,
आपातकाल,
जीवननामा - 12 खंड,
दक्षिण भारत की यात्रा,
महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि।
२. प्रकाशित साझा संग्रह...
पेनिंग थॉट्स,
अंजुली रंग भरी,
ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स,
उजेस,
हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद,
गंगा गीत माला (भोजपुरी),
राम कथा के विविध आयाम,
अलविदा कोरोना,
एकाक्ष आदि।
साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना।
सम्मान/पुरस्कार :-
१. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान।
२. २५ नवम्बर २०१८ को
The Indian Awaz
100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित।
३. २६ जनवरी, २०१९ को
The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित।
४. ०३ फरवरी, २०१९,
Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित।
५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित।
६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता।
७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित।
८. The Spirit Mania द्वारा
TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित।
९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित।
१०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि।
हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित।
संस्थाओं से जुड़ाव :-
१. जिला अर्थ मंत्री,
बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध।
२. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर।
३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर।
भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता।
४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ
५. जिला महामंत्री, बक्सर।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद।
६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद।
ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com
ब्लॉग :- shoot2pen.in
Similar Articles
बम की पूजा
मोहन दास करमचंद गांधी
बम की पूजा
२३ दिसंबर, १९२९ को क्रांतिकारी ने ब्रिटिश सरकार के भारतीय स्तंभ वायसराय की गाड़ी को उड़ाने का असफल प्रयास...
बम का दर्शन
भगतसिंह (१९३०)
२३ दिसंबर, १९२९ को क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के स्तम्भ वाइसराय की गाड़ी को उड़ाने का प्रयास किया, जो असफल रहा। गाँधीजी ने...