राष्ट्रपति

राष्ट्रपति

भारत क़ा राष्ट्रपति और २५जुलाई
देश क़ा प्रथम नागरिक

भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। वे भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने वाला, युद्ध/शांति की घोषणा करने वाले होते हैं। भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।

मगर आप सोच रहे होंगे कि अचानक २५ जुलाई २०१८ दिन बुधवार को मै Ashwini Rai राष्ट्रपति की चर्चा क्यूं लेकर बैठ गया ? आज के दिन मे खास क्या है ?

यूं देखा जाए तो कुछ खास नहीं है ।

मगर अचानक ही मेरी नज़र के सामने आई एक संयोग ने मुझे आप से यह बात साझा करने पर विवस कर दिया ।
हो सकता है यह मेरी अज्ञानता क़ा प्रतीक हो या चेतना लूप्तता के चिन्ह , जो भी हो ।

डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में संविधान सभा द्वारा २६ नवम्बर १९४९ को भारतीय संविधान का मसौदा तैयार हुवा और २६ जनवरी १९५० को औपचारिक रूप से संविधान को स्वीकार किया गया। इस तारीख का प्रतीकात्मक महत्व था क्योंकि २६ जनवरी १९३० को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटेन से पहली बार पूर्ण स्वतंत्रता को आवाज़ दी थी। जब संविधान लागू हुआ और डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति का पद संभाला तो उसी समय गवर्नर जनरल और राजा का पद एक निर्वाचित राष्ट्रपति द्वारा प्रतिस्थापित हो गया।

अब तक बने १४ राष्ट्रपतियों मे प्रतिभा पाटिल भारत की १२वीं तथा इस पद को सुशोभीत करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २५ जुलाई २००७ को पद व गोपनीयता की शपथ ली थी। वर्तमान में राम नाथ कोविन्द भारत के चौदहवें राष्ट्रपति हैं, जिन्होने २५ जुलाई २०१७ को कार्यभार संभाला।

अब देखते हैं की राष्ट्रपतियों ने अपना पदभार कब संभाला औऱ कब तक …..

१. डॉ राजेंद्र प्रसाद
२६ जनवरी १९५० से १३ मई १९६२

२. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
१३ मई १९६२ से १३ मई १९६७

३. ज़ाकिर हुसैन
१३ मई १९६७ से ३ मई १९६९

४. वराहगिरि वेंकटगिरि
२४ अगस्त १९६९ से २४ अगस्त १९७४

५. फ़ख़रुद्दीन अली अहमद
२४ अगस्त १९७४ से ११ फ़रवरी १९७७

अब यहां से हम देखते हैं की पदभार के साल पहले की तरह बदलते हैं, मगर तारीख वही रहती हैं २५ जुलाई औऱ ऐसा होता है, फखरुद्दीन अली अहमद के पदस्त रहते मृत्यु होने के कारण। जाकिर हुसैन के बाद वे दूसरे राष्ट्रपति थे जो अपना कार्यकाल पूरा न कर सके।

हां तो हम आते हैं मुद्दे पर, बी.डी. जत्ती, फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने औऱ उनका कार्यकाल रहा ११ फ़रवरी १९७७ से २५ जुलाई १९७७ तक । १९७७ क़ा चुनाव औऱ नीलम संजीव रेड्डी २५ जुलाई को राष्ट्रपति बने। यहीं से शुरू हुवा २५ जुलाई क़ा ट्रेण्ड ।

६. नीलम संजीव रेड्डी
२५ जुलाई १९७७ से २५ जुलाई १९८२

७ . ज्ञानी जैल सिंह
२५ जुलाई १९८२ से २५ जुलाई १९८७

८. रामास्वामी वेंकटरमण
२५ जुलाई १९८७ से २५ जुलाई १९९२

९ . शंकर दयाल शर्मा
२५ जुलाई १९९२ से २५ जुलाई १९९७

१०. के.आर.नारायणन
२५ जुलाई १९९७ से २५ जुलाई २००२

११. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम
२५ जुलाई २००२ से २५ जुलाई २००७

१२. प्रतिभा पाटिल
२५ जुलाई २००७ से २५ जुलाई २०१२

१३. प्रणब मुखर्जी
२५ जुलाई २०१२ से २४ जुलाई २०१७

१४. रामनाथ कोविन्द
२५ जुलाई २०१७ से अब तक

बस इतना ही, यह बात आप सबों को पहले से मालूम हो सकती है मगर मुझ अज्ञानी को संविधान की पुस्तक पढ़ते समय आकस्मात ही कार्यकाल गौर करने समझ मे आई और छोटे से बच्चे की तरह मचल उठा आपसे शेयर करने हेतू ।

अश्विनी राय

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular