ये कैसा दिन ?

दौड़ धूप भरा दिन रहा…

विषय :- प्रवासी साहित्य : स्वरूप एवं अवधारणा

काफी कुछ लिख डाला, एक जगह थोड़ा अटक गया और साथ ही थोड़ी इच्छा भी थी, गुरुजनों कि राय ली जाए। फ़ोन लगया… श्री रामेश्वर प्रसाद वर्मा जी को, उन्होने कहा विषय गंभीर है मैं तुम्हारी कोई सहायता नहीं कर सकता, “हां एक काम करो, तुम दीपक राय से मिलो शायद बक्सर मे एक वही हैं जो इस विषय पर तुम्हारी मदद कर सकतें हैं। उन्होने अपने यहां पुस्तकालय बना रखा है।
भागा भागा दीपक राय जी के यहां गया चरित्रबन मे….
हाय.. वो घर पर नहीं थे, नंबर मिला फ़ोन क़ा..बात हुई, बोले शाम को आप आइए!

टांय टांय फ़ुस्स…

सोचा यहां जब आया हूं तो क्यूं ना उमेश पाठक जी से ही मिल लू! ! ! ?
फोन लगाया….पहली बार , दूसरी बार मे बात हुई, बोले अरे अश्विनी जी बोलिए कैसे याद किया ?
हम तो आप के घर के नजदीक मे हैं सोचा आप से मिल लें, कहाँ हैं आप ?
अभी तो विद्यालय मे हैं जी !
बस हो गई बात …यहां भी वही…

रोड पर आए तो सोचा! ! ! कितने दिनो से रमेश जी बुला रहे हैं, क्यूं ना आज मौका भी है और दस्तूर भी।
चले उनके यहां…
रमेश जी हैं …हां हैं ..आइए बैठिए ।
चलो अच्छा हुवा एक काम तो हुवा।
चाय, पानी, आदी की बात हुई। हमने मना कर दिया।

थोड़ी देर मे ही रमेश जी हाजीर…
हे भगवान ! ! आज दिन ही कुछ सह़ी नहीं है? ?

अभी बात शुरु हुई भी नहीं की, दो लोग भागे भागे आए ।
चलिए घाट पर जाना है।

वो लोग आ गए क्या ? ? ?
हां, संक्षिप्त जवाब ।
माफ करिएगा अश्विनी जी मुझे शमशान घाट जाना पड़ रहा है…एक रिश्तेदार की मृत्यु हो गई है।

चल मन घर की ओर….

दिल बोला नहीं…विहान ज़ी से बात कर लो शायद वो मिल जाएं।
फोन लगाया…नहीं लगा।
घर जाना है, चल दिया घर के लिए।

अरे…बिहान ज़ी क़ा घर आ गया, क्या किया जाए?
चलते हैं…
बिहान ज़ी हैं ? कौन ?
अरे ! आइए आइए …उनके बड़े लड़के थे।
पिताजी तो नहीं हैं , कहीं निकले हैं ।

धत्त तेरे की …

फिर उन्होने फोन लगाया…लग गया दूसरी बार मे ही ।
बात हुई…
हां ज़ी अश्विनी ज़ी बोलिए…?
हम तो आप के घर पर हैं, सर!
अभी हम तो प्रीतम ज़ी के यहां पर हैं…आ जाइए, दस कदम की दूरी पर है ।

प्रीतम ज़ी के घर जाना हुवा।

यहां तो प्रीतम ज़ी, बिहान ज़ी, महेश ज़ी की बैठक पहले से ही लगी हुई है।
प्रणाम कर हम भी विराज गए।
पहले समाचार हुवा, फिर विषय पर चर्चा हुई।
जोरो की चर्चा….
अंत मे बस इतना ही निष्कर्ष निकला, थोड़ी बहूत जोड़ तोड़ , कांट छांट के बाद, जो तूमने लिखा है वही ठिक है।

चाय क़ा दौर चला…

कुछ परिचर्चा हुई , हंसी ठिठोली हुई।
और फिर ….माहौल गंभीर ।

प्रीतम ज़ी बोले, “अश्विनी ज़ी, आप के आने से पहले हम आप के विषय मे चर्चा कर रहे थे। आप ने शायद सुना हो बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना के बारे मे। महेश ज़ी बक्सर जिले के अध्यक्ष हैं और मैं महामंत्री, हम सब क़ा विचार था की इस समूह की कार्यकारीणी मे आप क़ो शामिल किया जाए, इस पर पहले भी चर्चा हो चुकी है।
आप अपने विचार से हमे अवगत कराएं ।”

मैं चुप था…अब तक, सुनता रहा । सोच रहा था…
क्या भगवान ? ? ?
आप धन्य हैं ! ! ! !

हां सर, क्यूँ नहीं? ? मैं हर्षित हूं , विस्मित हूं , प्रफुलित हूं। क्या कहूँ ? हां के सिवा, क्या कहूँ ।

बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना इस साल 2018 मे अपने 100 साल पूरे कर रहा है। मैं उसके 100वें साल मे जुड़ने वाला पहला व्यक्ति हूं।
नाम जोड़ दिया गया, हस्ताक्षर भी हो गया।
100वें साल के उपलक्ष मे एक महाआयोजन कराना है, जो राजधानी की राजाज्ञा है ।

इसी बिच….
पुस्तक की बात आई,
बिहार – एक आईने की नजर से… के विमोचन की ।
उनलोगों ने कहा यह समय सर्वश्रेष्ठ है विमोचन के लिए, क्यूंकि इस समय जो पुस्तक विमोचित होता है राष्ट्रीय स्तर पर जाता है।

चर्चा खत्म…हम सब अपने अपने घर की ओर …

अब आप कहें…

मैं हैरान हूं , परेशान हूं या कुछ और हूं।
क्या हूं ? ? ? ? ?

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular