अनंत लाल कामत

अनंत लाल कामत
जन्म – १९ जनवरी १९११
स्थान – बिहार के घोघरडीहा प्रखंड के गरबा नामक गांव के हरिनंदन कामत व खजनी देवी के यहां हुआ था। अनंत लाल कामत का युवा अवस्था से ही शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति के प्रति झुकाव था। घोघरडीहा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, इनरबा एवं जागेश्वर स्थान, हुलासपट्टी स्थित विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद अनंत लाल कामत ने मध्य विद्यालय निर्मली से वर्ष १९२७ में मिडिल परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी बीच देश में आजादी की लड़ाई की धमक सुनाई पडने लगी थी। उन्होंने वर्ष १९३०में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए नमक सत्याग्रह आंदोलन, वर्ष १९३२ में विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार आंदोलन में शामिल होने के साथ वर्ष १९३४ के जनवरी में प्रलयंकारी बाढ़ और भूकंप में राजेन्द्र प्रसाद के साथ मिलकर भूकंप राहत में अहम भूमिका अदा किया। वर्ष १९३५ में वे जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रुप में चुने गए। इस पद पर १९४२ तक बने रहे। इसी बीच में राष्ट्रीय कांग्रेस का रामगढ़ में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में जिला प्रतिनिधि के रुप में शामिल हुए। ०७ अगस्त १९४२ में महात्मा गांधी की अध्यक्षता में मुंबई में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्ताव अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन की जानकारी मिलते ही वे इस आंदोलन में कूद पड़े।

झंझारपुर में छात्रों व आमजनों को संगठित कर झंझारपुर थाना पर उन्होंने तिरंगा भी फहराया। लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करते हुए १७ अगस्त १९४२ को फुलपरास थाना एवं अवर निबंधन कार्यालय के कागजात को नष्ट कर दिया। इसके बाद अनंत लाल कामत ने अपने साथियों के संग मिलकर रेल की पटरी और टेलीफोन सेवा को भी क्षति पहुंचाया। जिससे अनंत लाल कामत समेत इनके साथियों के विरूद्ध मुकदमा चलाया गया। अनंत लाल कामत आजादी का अलख जगाते हुए नौ माह तक नेपाल में शरण लिया। इसके बाद वापस घर लौटने पर उन्हें अंग्रेज पुलिस गिरफ्तार कर लिया। सात माह बाद १९४३ में जमानत पर रिहा होकर फिर से स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय हो गए। २६ जनवरी १९४५ को जागेश्वर स्थान में अपने सहयोगियों के संग तिरंगा फहराने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिए गए। १९४८ में वे जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यह पार्टी आगे चलकर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी बना। इसके बाद वे फुलपरास विधान सभा क्षेत्र से १९६७ में इस पार्टी से विधान सभा चुनाव में भी उतरे। लेकिन चुनाव हार गए। १९५२ में आचार्य विनोवा भावे के भूदान-आंदोलन में भी सक्रिय रहे। वे सांगी पंचायत के निर्विरोध सरपंच भी चुने जा चुके हैं। कैवर्त समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों में नई सोच के उद्देश्य से निरंतर वे समाज के विकास में लगे रहे।

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular