विनोद राय

“बीसीसीआई के लोगों ने अच्छा काम किया होता तो सुप्रीम कोर्ट को क्रिकेट में नहीं घुसना होता। हमारे देश में क्रिकेट एक धर्म है, उसकी सुरक्षा होना जरूरी है। मगर सुप्रीम कोर्ट के पास काफी तरह की बातें पहुंची हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जब मैं बीसीसीआई में गया तो बतौर नाइटवॉचमैन गया था। लेकिन २५ महीने से ही बैटिंग कर रहा हूं। मेरा काम है कि वहां चुनाव हो, लेकिन बीसीसीआई के ही कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं ताकि चुनाव ना हो और उनकी सीटें बच सकें।” चलिए एक और वाकया से आप को रूबरू कराता हूँ… “सीएजी का यह मूलभूत और नैतिक दायित्व है कि वह सरकार के कामकाज में दखल न देते हुए भी आर्थिक मामलों में पायी गयी अनियमितताएँ उसे बताये ताकि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा की जा सके और सरकार पर नियन्त्रण बना रहे। यदि ऐसा नहीं किया गया तो यह देश की जनता के साथ विश्वासघात होगा।” ये बातें विनोद राय जी ने अलग अलग समय पर अलग अलग वाकयो के लिए जनता की जानकारी के लिए मीडिया से कही है।

विनोद राय जी का जन्म २३ मई १९४८ को उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले (मोहम्मदाबाद) में हुआ। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से अर्थशास्त्र में एम०ए० हैं इसके अतिरिक्त उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की उपाधि भी प्राप्त कर रखी है। १९७२ बैच के आई०ए०एस० अधिकारी रहे विनोद राय जी इससे पूर्व कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।जब वे भारत के ११वें नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक थे। इस पद पर वे ७ जनवरी २००८ से २२ मई २०१३ तक रहे थे। यूपीए सरकार द्वारा किये गये लाखों करोड़ रुपये के टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला एवं कोयला घोटाला की जांच कर सनसनीखेज रिपोर्टों के कारण वे चर्चा में आये थे और पूरी राजनीति के इकलौते दुश्मन बन गए थे। इनकी ईमानदारी, बेबाकी और कार्यशैली की वजह से ही सुप्रीम कोर्ट ने देश में होने वाली हर अनियमितता की जांच के लिए विनोद जी को ही नियुक्त करना चाहतीथी। बी.सी.सी.आई. में होने वाले अनियमितता एवं चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें ही प्रधान बना कर भेजा और इसके बाद क्या हुआ यह तो जगजाहिर है… देश में ईमानदारी का एक मूल्य चुकाना पड़ता है और आरोप प्रत्यारोप से गुजरना पड़ता है, मगर… स्वदेशे पूज्यते राजा,
विद्वान सर्वत्र पूज्यते। वे अपनी क़ाबिलियत के दम पर आज संयुक्त राष्ट्र के बाहरी लेखापरीक्षकों के अध्यक्ष हैं। ऐसे महान अर्थशास्त्री को, उनके जन्मदिन पर Ashwini Rai ‘अरुण’ का बारम्बार नमन।

धन्यवाद !

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular