April 24, 2024

आज अमरूद के बगीचे से…

अमरूद हमारे देश का एक प्रमुख एवं बेहद आसानी से मिल जाने वाला फल है। इसकी तासीर ठंडी होती है तथा पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज है। आम घरों में भी यह पेड़ दिखाई पड़ जाता है। पर बेहद सामान्य फल होने के कारण ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद होता है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

अमरूद खाने के ६ चौंकाने वाले फायदे…

१. अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है।

२. बच्चों के पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो अमरूद का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होगा।

३. अमरूद की पत्त‍ियों को पीसकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाते हैं।

४. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट पका हुआ अमरूद खाना फायदेमंद रहता है।

५. अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्त‍ियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा इसे चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है।

६. अगर किसी को पित्त की समस्या हो जाए तो उसके लिए भी अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है।

आज हम अपने अमरूद के बगीचे में थे तो सोचा इसके कुछ फायदों को गिना दें, जिससे आप भी प्रभावित होकर पर्यावरण संरक्षण में शायद सहयोग दें सकें।

धन्यवाद !

अश्विनी राय ‘अरूण’

About Author

Leave a Reply