नफरत की दीवार

विषय : दीवार
दिनाँक : ०६/०१/२०२०

नफरत की दीवार
मैंने जितनी बार तोड़ना चाहा
मेरे पड़ोस की दीवार हर बार
एक या डेढ़ हाथ ऊँची होती गई

वह उस दीवार को
और ऊंचा करता रहा
जितनी बार मैंने
उसे गिराना चाहा

वह हर बार उलझता रहा
कँटीले बाड़ बिछाकर
वो हरबार स्वयं को बेधता रहा
उनपर नुकीले काँच लगाकर

उसे शायद नहीं भाते
मेरे आंगन में लगे
फूलों की क्यारियां
अथवा उनके वो महक

वो पेड़ नहीं भाते शायद
जिनसे छनकर निकलती
सूरज की रौशनी अथवा
टहनियों की बील्लोरीया

उसे शायद पसंद नहीं
बच्चों की किलकारी
तभी तो खीच रहा है
चारों तरफ चाहरदीवारी

मुझे नहीं पता उसके मन में
क्यों और कैसे आई
अथवा उसे क्या पड़ी थी
दीवार ऊँची करने की

हाँ मेरे आंगन के पेड़ ने
एक ही गलती हर बार की है
उसके टहनियों ने पत्ते गिराए हैं
और मौसम ने फल गिराए हैं

मगर आज भी
उस पेड़ की परछाईं
उसके दीवार पर
बराबर पड़ती रही

रौशनी अब भी
दो फाँकों में ना बँटी
हवाएँ अब भी
दोनों तरफ से बहती रही

आसमान झुककर आज भी
दोनों घरों को देख रहा है
खुसबू को जाते हुए भी
नफरत को आते हुए भी

मैंने उसे एक दिन
बधाई देना चाहा
उसके बच्चे के पास होने पर
उसने दीवार और ऊँची कर दी

मैंने कितनी बार सोचा
सच में मुझे कुछ क्यूँ याद नहीं
उसे मुझसे इतनी नफरत क्यूँ है
बस एक बात मैंने जाना है

जब जब दीवार आदमी से
ऊँची होती जाएगी
आदमी की ऊंचाई
हर बार छोटी होती जाएगी

अश्विनी राय ‘अरूण’

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular