पुरुषोत्तम नागेश ओक

कौन कहता है कि अकबर महान था?, क्रिश्चानिटी कृष्ण-नीति है, ताजमहल तेजोमहल शिव मंदिर है… आदि पुस्तकों के लेखक श्री पुरुषोत्तम नागेश ओक भारतीय इतिहास को हमलावरों एवं उपनिवेशकों द्वारा पक्षपाती एवं तोड़ा मरोड़ा गया वृत्तांत मानते थे, उसे सही करने के लिए श्री ओक ने कई पुस्तकें और भारतीय इतिहास से सम्बन्धित अनेकों लेख लिखे हैं। ओक के अनुसार, ‘आधुनिक और मार्क्सवादी इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास के आदर्शीकृत वृत्तांत को कल्पित करके उसमें से सारे वैदिक सन्दर्भ और सामग्री हटा दिये हैं।’ ओक के शोध, लेखनी एवं योगदान, हिन्दू धर्म की अन्य धर्मों पर वर्चस्व एवं अपार श्रेष्ठता को सिद्ध करते हैं, इस प्रक्रिया में उन्होंने भारतीय इतिहास पुनरावलोकन संस्थान की भी स्थापना की।

अब आप सोच रहे होंगे की ये ओक कौन हैं और इनका परिचय क्या है, तो आइए २ मार्च, १९१७ को जन्में प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार पुरुषोत्तम नागेश ओक की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हैं…

श्री ओक का जन्म इंदौर में हुआ था। इन्होंने जापानियों के संग होकर अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अंग्रेजी सेना द्वारा समर्पण के उपरांत आजाद हिंद फौज के स्थापना में भाग लिया और फौज के रेडिओ निदेशक के रूप में कार्य किया। कालांतर में वे पत्रकारिता के क्षेत्र में आए तत्पश्चात भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अधिकारी रहे। कुछ समय तक अमेरिकी दूतावास में भी कार्य किया। देश-विदेश घूमते हुए एवं ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कई आश्चर्यजनक खोज किए हैं, जो उनकी रचनाओं के रूप में हमें मिलता है। जो निम्नवत हैं…

हिन्दी में…
अमर सेनानी सावरकर जीवन झाँकी,
कौन कहता है कि अकबर महान था?
क्रिश्चानिटी कृष्णनीति है,
ताजमहल मंदिर भवन है,
ताजमहल तेजोमहल शिव मंदिर है,
भारत का द्वितीय स्वातंत्र्य समर,
महामना सावरकर भाग-१,
लोकोत्तरद्रष्टा सावरकर भाग-२,
वैदिक विश्व राष्ट्र का इतिहास १-४

मराठी में…
आरोग्य, सौंदर्य व दीर्घायुष्य,
इस्लामी परचक्राची सुरुवात,
जागतिक इतिहास संशोधनातील माझे अनुभव,
जागतिक इतिहासातील खिंडारे, ताजमहाल नव्हे तेजोमहालय (शिवमंदिर),
ताजमहाल हे तेजोमहाल आहे, नेतांजीचे सहवासात, फलज्योतिष शास्त्राची तोंडओळख,
भारतीय इतिहास संशोधनातील घोडचुका,
मोगलाईचा उदयास्त,
सर्व राशींच्या व्यक्तींचे भाग्ययोग अन्‌ संपत्तीयोग,
हिंदु्स्थानच्या इतिहासातील कृष्णपक्ष,
हिंदुस्थानचे दुसरे स्वातंत्र्ययुद्ध,
हिंदू विश्व राष्ट्राचा इतिहास,

अंग्रेजी में…
Taj Mahal: The True Story,
Some Missing Chapters of World History,
World Vedic Heritage: A History of Histories,
Vaidik Vishva Rashtra Ka Itihas,
Bharat Mein Muslim Sultan,
Who Says Akbar was Great,
Some Blunders Of Indian Historical Research,
Agra red Fort is a Hindu Building,
Learning Vedic Astrology.

उनकी पुस्तकों को पढ़ने पर आपको स्वीकृत इतिहास से उलट महसूस होगा। मगर श्री ओक के अनुसार, इस्लाम एवं ईसाई धर्म, दोनों ही वैदिक धर्म के तोड़े-मरोड़े रूप हैं। उन्होंने शब्दावली बनाई है। जिसके अनुसार, इस्लाम का संस्कृत मूल शब्द है ईशालयम यानी ईश+आलय = भगवान का घर, जो कि इस्लाम में वर्णित अर्थ से भिन्न है। उन्होंने दावा किया है, कि मक्का में काबा मूलतः एक शिव मन्दिर था और पोप का पद एक वैदिक पद था, जब तक कि वहाँ कॉन्स्टैन्टाइन ने उनकी हत्या करके एक महत्वहीन ईसाई पोप को नहीं बैठा दिया। ऐसे उदाहरण उनकी पुस्तकों को पढ़ने पर सहज ही मिल जाएंगे।

अश्विनी राय
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular