चीफ जस्टिस रंजन गोगोई

आज अयोध्या में राम मंदिर अनंत आंखो द्वारा देखे गए स्वप्न के हकीकत के अंतिम स्वरूप में है। बनते बिगड़ते हालात से जूझते यह इस मुकाम पर कैसे पहुंचा है, क्या यह बात पुरे विश्व में किसी से छुपा है ? नहीं ना! जिस वक़्त देश की सबसे बड़ी अदालत ने अपने सबसे बड़े फैसले में अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला विराजमान का हक माना तब सारे सनातन संस्कृति का सीना गर्व से चौड़ा, सर स्वाभिमान से ऊंचा एवं आस्था से झुक गया। ऐसा नहीं कि यह सिर्फ हिन्दुओं के गर्व कि बात थी इस फ़ैसले में मुस्लिम पक्ष को भी अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया गया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की विशेष बेंच ने सर्वसम्मति से यह फैसला सुनाया है। इन पांच जजों के नाम इस प्रकार हैं, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े, जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नज़ीर। पांचों जजों ने लिफाफे में बंद फैसले की कॉपी पर दस्तखत किए और इसके बाद जस्टिस गोगोई ने फैसला पढ़ कर सुना दिया।

आइए आज हम इन्हीं इतिहास पुरुष रंजन गोगोई के बारे में जानते हैं, जिनका जन्म १८ नवम्बर, १९५४ को असम के डिब्रूगढ़ में हुआ था। उनके पिता केशब चंद्र गोगोई वर्ष १९८२ में असम राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके है।

करियर…

श्री गोगोई ने वर्ष १९७८ में बार काउंसिल में दाखिला लिया और गुवाहाटी उच्च न्यायालय में अभ्यास करने लगे, जहाँ वे २८ फरवरी, २००१ को स्थायी न्यायाधीश बने। ९ सितंबर, २०१० को उनका स्थांतरण पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में हो गया और फिर १२ फरवरी, २०११ को वे वहां के मुख्य न्यायाधीश बने। २३ अप्रैल, २०१२ को वे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। और फिर अंत में वो दिन भी आया जब ३ अक्टूबर, २०१८ को, दीपक मिश्रा के निवृत्ति के बाद उन्होंने भारत के ४६वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली।

वे भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने वाले पूर्वोत्तर भारत के पहले व्यक्ति और पहले असमी हैं। इनका कार्यकाल १७ नबंवर, २०१९ को समाप्त हो गया। तत्पश्चात इन्होंने दिनांक १९ मार्च, २०२० को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular