विवेकी राय

विवेकी राय हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे। उन्होंने ८५ से अधिक पुस्तकों की रचना की हैं। उनकी ललित निबंध, कथा साहित्य और कविता कर्म पर गहरी पकड़ थी। साथ ही उनकी रचनाएं गंवई मन और मिज़ाज़ से सम्पृक्त हैं। विवेकी राय की रचना कर्म नगरीय जीवन के ताप से तपाई हुई मनोभूमि पर ग्रामीण जीवन की की रस वर्षा के सामान है। उनकी लेखनी गाँव की माटी से निकली सोंधी महक के समान जान पड़ती है। उनके ललित निबन्ध को जब आप पढ़ेंगे तो आपको इसमें में आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी, विद्यानिवास मिश्र एवं कुबेरनाथ राय की झलक देखने को मिलेगी।

परिचय…

विवेकी राय का जन्म १९ नवंबर, वराह १९२४ को उत्तरप्रदेश के बलिया ज़िला अंतर्गत भरौली ग्राम में हुआ था, जिसके ठीक उस पार यानी गंगा पार बिहार का वो प्रसिद्ध बक्सर है जहां कभी महर्षि विश्वामित्र का सिद्धाश्रम हुआ करता था। जहां भगवान श्रीराम और भैया लखन ने ताडिका वध किया था।

विवेकी राय की प्रारम्भिक शिक्षा उनके पैतृक गाँव सोनवानी में हुआ था, जो उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत आता है। उन्होंने महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, बनारस से पीएचडी की और फिर अपने पैतृक कार्य खेती-बाड़ी में जुट गए। कालांतर में उन्होंने अध्यापन कार्य भी किया।

साहित्यिक सफर…

विवेकी राय द्वारा लिखे निबंधों में मनबोध मास्टर की डायरी और फिर बैतलवा डाल पर सबसे चर्चित निबंध संकलन हैं और साथ ही सोनामाटी उपन्यास उनका सबसे लोकप्रिय उपन्यास है।

क. हिन्दी साहित्य

ललित निबंध..

१. मनबोध मास्टर की डायरी

२. गंवाई गंध गुलाब

३. फिर बैतलवा डाल पर

४. आस्था और चिंतन

५ जुलूस रुका है

६. उठ जाग मुसाफ़िर

कथा साहित्य…

१. मंगल भवन

२. नममी ग्रामम्

३. देहरी के पार

४. सर्कस

५. सोनमती

६. कलातीत

७. गूंगा जहाज

८. पुरुष पुरान

९. समर शेष है

१०. आम रास्ता नहीं है

११. आंगन के बंधनवार

१२ आस्था और चिंतन

१३. अतिथि

१४. बबूल

१५. जीवन अज्ञान का गणित है

१६. लौटकर देखना

१७. लोकरिन

१८. मेरे शुद्ध श्रद्धेय

१९. मेरी तेरह कहानियाँ

२० सवालों के सामने

२१. श्वेत पत्र

२२. ये जो है गायत्री

काव्य संकलन…

१. दीक्षा

अन्य साहित्य समालोचना…

१. कल्पना और हिन्दी साहित्य

२. नरेन्द्र कोहली अप्रतिम कथा यात्री

अन्य साहित्य…

१. मेरी श्रेष्ठ व्यंग्य रचनायें

ख. भोजपुरी साहित्य

निबंध एवं कविता…

१. भोजपुरी निबंध निकुंज: भोजपुरी के तैंतालिस चुने हुए निबन्ध

२. गंगा, यमुना, सरवस्ती: भोजपुरी कहानी, निबंध, संस्मरण

३. जनता के पोखरा: तीनि गो भोजपुरी कविता

४. विवेकी राय के व्याख्यान, ‘भोजपुरी कथा साहित्य का विकास’

उपन्यास…

१. अमंगलहारी

२. के कहेला चुनरी रंगा लिया

३. गुरु-गृह गयौ पढ़न रघुराय

अश्विनी राय
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular