भिखारी ठाकुर

भोजपुरी का शेक्सपियर,

कवि, गीतकार, नाटककार, नाट्य निर्देशक, लोक संगीतकार और अभिनेता यानी कि…

भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, रंगकर्मी लोक जागरण के सन्देश वाहक, लोक गीत तथा भजन कीर्तन के अनन्य साधक। भिखारी ठाकुर बहुआयामी प्रतिभा एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे भोजपुरी गीतों एवं नाटकों के साथ ही साथ अपने सामाजिक कार्यों के लिये भी प्रसिद्ध थे। महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की मातृभाषा भोजपुरी थी और उन्होंने भोजपुरी को ही अपने काव्य और नाटक की भाषा बनाया।

परिचय…

भिखारी ठाकुर का जन्म १८ दिसम्बर, १८८७ को बिहार के सारन जिले के कुतुबपुर (दियारा) गाँव के एक नाई परिवार में हुआ था। उनके पिताजी का नाम दल सिंगार ठाकुर व माताजी का नाम शिवकली देवी था।

पढ़ाई लिखाई से दूर वे जीविका कि तलाश में गाँव से दूर खड़गपुर चले गये। मगर वह स्थान उन्हें कभी संतुष्ट नहीं कर सका। भगवान श्रीराम की कृपा थी, उनका मन रामलीला में बस गया। अतः इसके बाद वे जगन्नाथ पुरी चले गये।

कालांतर में वे अपने गाँव आ गए और वहीं उन्होने एक नृत्य मण्डली बनायी और रामलीला करने लगे। इसके साथ ही उन्होने नाटक लिखना, गीत लिखना एवं साथ ही पुस्तकों का लेखन आरम्भ कर दिया। उनकी पुस्तकों की भाषा बहुत सरल थी जिससे जनमानस बेहद आकृष्ट हुए। उनके द्वारा लिखित पुस्तक वाराणसी, हावड़ा एवं छपरा से प्रकाशित हुईं।

विरासत …

भिखारी ठाकुर को भोजपुरी समाज, भाषा एवं संस्कृति का वाहक माना जाता है। भोजपुरी भाषा झारखंड, पूर्वी उत्तरप्रदेश और बंगाल के कुछ हिस्सों के साथ बिहार के तकरीबन सभी हिस्सों में व्यापक रूप से बोली जाती है। अतः भिखारी ठाकुर इस भाषाई क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं तथा साथ ही वे उन शहरों में भी जहां बिहारी श्रमिक अपनी आजीविका के लिए चले गए उन्हें वहां भी प्रसिद्धि मिली। इतना ही नहीं वे और उनकी प्रसिद्धि, उनके नाटक, गीत आदि ने देश की सभी सीमाएं तोड़कर मॉरीशस, केन्या, सिंगापुर, नेपाल, ब्रिटिश, गुयाना, सूरीनाम, युगांडा, म्यांमार, मैडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका, फिजी, त्रिनिडाड और अन्य जगहों पर भी परचम लहराया है। इससे साफ जाहिर है कि भोजपुरी और भोजपुरिया मिठास किसी भी सरहद से परे है। और ऐसा भिखारी ठाकुर की वजह से हो सका है।

कुछ मुख्य कृतियाँ…

लोकनाटक…

१. बिदेशिया
२. भाई-बिरोध
३ बेटी-बियोग या बेटि-बेचवा
४. कलयुग प्रेम
५. गबर घिचोर
६. गंगा स्नान (अस्नान)
७. बिधवा-बिलाप
८. पुत्रबध
९. ननद-भौजाई
१०.बहरा बहार,
११.कलियुग-प्रेम,
१२.राधेश्याम-बहार,
१३.बिरहा-बहार,
१४.नक़ल भांड अ नेटुआ के

अन्य…

शिव विवाह, भजन कीर्तन: राम, रामलीला गान, भजन कीर्तन: कृष्ण, माता भक्ति, आरती, बुढशाला के बयाँ, चौवर्ण पदवी, नाइ बहार, शंका समाधान, विविध।

और अंत में…

आज भिखारी ठाकुर नहीं हैं, उनका निधन १० जुलाई, १९७१ को चौरासी वर्ष की आयु में हो गया। उनकी मृत्यु के बाद थिएटर शैली की उपेक्षा हुई और आज भी हो रही लेकिन फिर भी, इसने अपना अलग आकार ले लिया है। उनकी ‘लौंडा डांस’ शैली बेहद लोकप्रिय हो गई है। बिहार शायद दुनिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां एक पुरुष महिला जैसी वेशभूषा में महिलाओं के वस्त्र पहन कर नृत्य करता है। और यह सार्वजनिक रूप से स्वीकार्य भी है।

भिखारी

अश्विनी राय
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular