भारतमित्र

कलकत्ता में १८७८ से पूर्व तक हिन्दी का कोई भी पत्र प्रकाशित नहीं होता था। वहां बंगला और अंग्रेजी के पत्र ही निकला करते थे, जिससे हिंदी भाषियों को देश की स्तिथि जानने के लिए अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिस वजह से गलतफहमी हो जाया करती थीं। इसलिए जब ‘भारत मित्र’ कलकत्ता से प्रकाशित हुआ तो बड़ा ही प्रसिद्ध हुआ। आइए आज हम भारत मित्र नामक इस सुप्रसिद्ध समाचार पत्र के बारे में विस्तार से जानेंगे…

परिचय…

भारत मित्र समाचार पत्र का प्रकाशन १७ मई, १८७८ को छोटूलाल मिश्र और दुर्गाप्रसाद मिश्र ने कलकता में शुरू किया था, जिसके प्रथम व वैतनिक संपादक पण्डित हरमुकुन्द शास्त्री जी थे, जिन्हें पत्र को सम्हालने के लिए लाहौर से बुलाया गया था, जिनकी छत्र छाया में यह पत्र लम्बे समय (३७ वर्षों) तक निरन्तर चलता रहा। राजा, प्रजा, राज्य-व्यवस्था, वाणिज्य, भाषा और सबके ऊपर देशहित की चिंता-चेतना जगानेवाला ‘भारतमित्र’ एक तेजस्वी राजनीतिक पत्र के रूप में बेहद चर्चित और विख्यात हुआ। शास्त्री जी के बाद वर्ष १८९९ में श्री बालमुकुन्द गुप्त इसके मुख्य संपादक हुए और दुर्भाग्यवश उसी वर्ष उनकी मृत्यु हो गई।

आंदोलन…

भारतमित्र को कचहरियों में हिन्दी प्रवेश आन्दोलन का मुखपत्र कहा जाता था/ है। स्वदेशी आंदोलन का मुख्य कर्ता भी सर्वप्रथम इसी पत्र को कहा जा सकता है। समग्र जातीय चेतना का विकास इस पत्र का मुख्य लक्ष्य था।

कानून…

समाचार-पत्रों की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने के लिए १४ मार्च, १८७८ को वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट लागू किया गया था। शायद इसी कारण १७ मार्च, १८७८ को ‘भारत मित्र’ की स्थापना की नीव पड़ी। यह बात उसकी संपादकीय टिप्पणी की भाषा से पता चलता है। यह वो समय था जब राजा तक प्रजा के कष्ट तथा नाना प्रकार के अभाव की जानकारी पहुँचाने का कोई साधन नहीं था, जिसका सशक्त माध्यम भारत मित्र बना। परंतु अभियोग माध्यम पत्रों की आजादी की माँग सरकारी दृष्टि से कदाचित् सबसे बड़ा अपराध था, किंतु राष्ट्रवाद और देश भक्ति का यह आलम था कि ‘भारतमित्र’ उसी राह पर चल निकला जिस राह पर सरकारी अवरोध था। संपादक के सामने ब्रिटिश सरकार की नीति स्पष्ट थी और उन्हें अपनी दिशा भी निश्चित थी अतः उसके प्रतिरोध में जागरूकता फैलाना जरूरी था। शायद यही कारण है कि ‘भारतमित्र’ की संपादकीय टिप्पणी में राजभक्ति की जगह देश भक्ति ज्यादा दिखाई पड़ता है।

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular