अ थर्सडे

फिल्म : अ थर्सडे…

कलाकार : यामी गौतम, नेहा धूपिया, अतुल कुलकर्णी, डिम्पल कपाड़िया, करणवीर शर्मा आदि

निर्देशक : बेहजाद खंबाटा
मेरी रेटिंग ५ में ३.५ स्टार…

एक फिल्म आई थी, ’अ वेडनेसडे’ और अब आई है, ‘अ थर्सडे’। क्या आप को नहीं लगता कि दूसरी फिल्म पहली फिल्म का सिक्वल नहीं है? फिल्म देखने से पूर्व मैं पूर्वाग्रह से ग्रस्त था और सिक्वल मानकर ही देखा। और पूर्वाग्रह से ग्रस्त होता भी क्यूं ना। इस फिल्म के निर्देशक बेहजाद खंबाटा ने नीरज पांडे के साथ फिल्म ‘अ वेडनेसडे’ के लिए काम किया था और साथ ही फिल्म का टाइटल भी उसी तरह की है और स्टोरी में भी ‘अ वेडनेसडे’ का प्रभाव साफ देखा जा सकता है। किंतु दोस्तों ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर हम ऐसा कहते हैं तो बेहजाद खंबाटा के साथ अन्य ही करेंगे, उन्होंने एक नए विषय के साथ एक बेहतरीन फिल्म बनाई है, लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रस्त इंसान की तरह कहूं तो ‘अ वेडनेसडे’ के स्तर तक पहुंच नहीं पाए हैं, इसका मतलब यह नहीं कि यह फिल्म साधारण है, नहीं! ‘अ वेडनेसडे’ अपने समय की एक अद्भुत फिल्म थी। इसलिए दोनों फिल्मों की तुलना करना बेमानी होगी।

परिचय…

‘अ थर्सडे’ फिल्म डिज़्नी+हॉटस्टार पर फरवरी, २०२२ को रिलीज़ हुई है। फिल्म की कहानी नैना नाम की एक लड़की के बारे में, जिसने लॉ की पढ़ाई की है। परंतु एक प्ले स्कूल में टीचर है। अपने ३०वें जन्मदिन के ठीक पहले नैना उस स्कूल में पढ़ने वाले १६ बच्चों को बंधक बना लेती है तथा स्वयं ही वो पुलिस को खुद फोन करके इसकी जानकारी भी देती है। उसकी कुछ मांगें भी हैं, जो पूरी ना होने पर वो एक-एक कर उन बच्चों को मार देगी। अब सवाल ये है कि नैना की क्या मांगें हैं और वह यह सब क्यों कर रही है?

फिल्म समीक्षा…

अगर हम ‘अ वेडनेसडे’ के प्रभाव में आए बिना अथवा अगर उसे देखा नहीं है तो उसे देखे बिना इस फिल्म को एक स्वतंत्र फिल्म के रूप में देखें तो ‘अ थर्सडे’ हर किसी को प्रभावित करेगी। इसमें सबसे बड़ा योगदान अभिनेत्री यामी गौतम का है, जो इस पूरी फिल्म में अपने दमदार अभिनय के साथ हर किसी को हैरान करती हैं। एक ही वक्त में दो बिल्कुल विपरीत भावनाओं को प्रदर्शन बहुत मुश्किल होता है। लेकिन एक टीचर और एक किडनैपर के किरदार में वो दो अलग-अलग रूपों में नजर आती हैं।

इस फिल्म में नेहा धूपिया भी हैं, जिन्हें कभी उनके कमजोर अभिनय के लिए इंडस्ट्री ने नकार दिया था, वही इस फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए तालियों की हकदार भी बनी हैं।और वो भी तब जब वास्तविकता में प्रेग्नेंट होते हुए भी उन्होंने अपने किरदार को जिस तरह से जिया है, उसे देखकर यही लगता है कि वो एक सच्ची अभिनेत्री हैं और जिन्हें सही मायनों में अब तक कोई अच्छा निर्देशक नहीं मिला। इस फिल्म में वह एक पुलिस वाली बनी हैं और अपनी क्षमता के अनुसार पुलिस की बेहतरीन भूमिका निभाती हुई नजर आती हैं। उनके साथ अतुल कुलकर्णी जैसे मजे हुए कलाकार भी है, जो सुपरकॉप जावेद खान के किरदार में हैं। उन्हें हम ज्यादातर निगेटिव रोल में देखते हैं, परंतु इस फिल्म में उनका किरदार ऐसा है, जो अंत में दर्शकों को चौंका देता है। इस रहस्य को उन्होंने जितनी बारीकी से संभाला है, ऐसा लगता है कि शायद ही कोई अन्य कलाकार इस तरह सम्हाल पाता। फिल्म की कहानी को एशले माइकल लोबो और बेहज़ाद खंबाटा ने मिलकर लिखी है। उन्होंने इसके जरिए महिला सशक्तिकरण का एक दुर्लभ नजारा पेश किया है, जिससे करोड़ों महिलाएं प्रेरणा ले सकती हैं। इतना ही नहीं यह समाज सचेत भी हो सकता है कुल मिलाकर, फिल्म ‘अ थर्सडे’ एक रोमांचक फिल्म है, जो सामाजिक संदेश देने के साथ ही दर्शकों को बांधे हुए भरपूर मनोरंजन करती है।

अश्विनी राय
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular