पी.सी. सरकार

आपने लोकप्रिय जादू का शो ‘इंद्रजाल’ का नाम तो सुना ही होगा। यह वही शो था, जिसमे पहली बार लोगों ने लड़की को हवा में बिना किसी सहारे के लटका हुआ देखा था। इतना ही नहीं, इस शो में ही पहली बार लोगों ने उड़ने वाली कालीन का जादू भी देखा था। तो क्या आप जानते हैं कि इस जादू के शो की शुरुआत किसने की थी। जी हां! सही पहचाना आपने, वो थे पद्मश्री (भारत सरकार) तथा स्फिंक्स (ऑस्कर ऑफ मैजिक, अमेरिका) आदि जैसे पुरस्कारों से सम्मानित महान जादूगर ‘पी.सी. सरकार’। आईए आज हम आपको देश के महानतम जादूगरों में से एक पी.सी. सरकार से परिचय करवाते हैं…

परिचय…

पी.सी. सरकार का जन्म २३ फरवरी, १९१३ को बंगाल के तंगैल में हुआ था। उनका पूरा नाम प्रोतुल चंद्र सोरकर था। बांगला में सरकार को सोरकर कहते हैं। श्री सरकार का विवाह बसंती देवी के साथ हुआ था, जिनसे उन्हें एनिमेटर, निर्देशक और लेजरिस्ट मानिक सरकार, पी.सी. सरकार जूनियर और पी.सी. सरकार यंग जैसे लायक संतान की प्राप्ति हुई।

जादू…

किन्हीं जमाने में पी.सी. सरकार के जादू का शो ‘इंद्रजाल’ काफी लोकप्रिय हुआ करता था। श्री सरकार वर्ष १९३० में तब चर्चा में आए, जब उन्होंने कलकत्ता और जापान में शो करने आरंभ किए। वर्ष १९६४ में लोगों ने जब उनका लड़की को हवा में लटका देने का जादू देखा तभी से उनकी प्रसिद्धि काफी बढ़ गई। वैसे श्री सरकार अपने परिवार में जादूगरी करने वाले पहले व्यक्ति नहीं थे, यह जादू का करतब दिखाने की परंपरा उनसे पहले की सात पीढ़ियों से चली आ रही थी। उनके कई नामचीन करतबों में उड़ने वाली कालीन का जादू भी शामिल था।

पुरस्कार और सम्मान…

१. ‘जदुसमरत पी.सी. सरकार सारणी’ भारत सरकार ने उनके नाम पर कलकत्ता की एक प्रमुख सड़क का नाम रखा है।
२. २६ जनवरी, १९६४ को भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हे पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
३. वर्ष १९४६ व वर्ष १९५४ में दो बार स्फिंक्स (ऑस्कर ऑफ मैजिक), यूएस।
४. द रॉयल मेडेलियन, जर्मन मैजिक सर्कल।
५. २३ फरवरी, २०१० को उन्हें सम्मानित करने के लिए ५ रुपए का डाक टिकट, भारतीय डाक द्वारा जारी किया गया, आदि।

पुस्तकें…

१. आपके लिए जादू (१९६५)
२. आपके लिए अधिक जादू (१९६५)
३. जादू का इतिहास (१९७०)
४. इंडियन मैजिक (१९८३, मृत्यु के बाद)

अंत में…

६ जनवरी, १९७१ को जापान के होक्काइदो अंतर्गत असाहिकावा से मात्र ५७ वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने के कारण महान जादूगर पी.सी. सरकार अनंत की यात्रा पर निकल गए।

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular