पंडित नरेंद्र शर्मा

हम सभी यह भली भांति जानते हैं कि बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्मित टीवी धारावाहिक महाभारत की पटकथा राही मासूम रज़ा साहब ने लिखी थी। परंतु वे यह नहीं जानते कि इस पटकथा लेखन में उनके सहायक कौन थे? तो साहेबान वह थे, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक पंडित नरेंद्र शर्मा जी। थे। तो आईए आज हम पंडित नरेंद्र शर्मा जी के बारे में विस्तार से जानेंगे…

परिचय…

नरेंद्र शर्मा जी का जन्म २८ फरवरी, १८१३ को उत्तरप्रदेश के खुर्जा नगर के जहाँगीरपुर नामक स्थान पर हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षाशास्त्र और अंग्रेज़ी में एम.ए. किया। ११ मई, १९४७ को मुम्बई में उनका विवाह सुशीला जी से हुआ जिनसे उन्हें तीन पुत्रियों व एक पुत्र की प्राप्ति हुई।

साहित्यिक परिचय…

वर्ष १९३१ में पंडित नरेंद्र शर्मा की पहली कविता ‘चांद’ में छपी। शीघ्र ही जागरूक, अध्ययनशील और भावुक कवि नरेन्द्र ने उदीयमान नए कवियों में अपना प्रमुख स्थान बना लिया। वर्ष १९३३ में इनकी पहली कहानी प्रयाग के ‘दैनिक भारत’ में प्रकाशित हुई। वर्ष १९३४ में इन्होंने मैथिलीशरण गुप्त की काव्यकृति ‘यशोधरा’ की समीक्षा भी लिखी। वर्ष १९३७ में कविवर सुमित्रानंदन पंत ने कुंवर सुरेश सिंह के आर्थिक सहयोग से नए सामाजिक-राजनीतिक, आर्थिक स्पंदनों से युक्त ‘रूपाभ’ नामक पत्र के संपादन करने का निर्णय लिया। इसके संपादन में सहयोग दिया नरेन्द्र शर्मा ने। भारतीय संस्कृति के प्रमुख ग्रंथ ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ इनके प्रिय ग्रंथ थे। महाभारत में रुचि होने के कारण ये ‘महाभारत’ धारावाहिक के निर्माता बी.आर. चोपड़ा के अंतरंग बन गए। इसलिए जब उन्होंने ‘महाभारत’ धारावाहिक का निर्माण प्रारंभ किया तो नरेन्द्र जी उनके परामर्शदाता बने। उनके जीवन की अंतिम रचना भी ‘महाभारत’ का यह दोहा ही है, “शंखनाद ने कर दिया, समारोह का अंत, अंत यही ले जाएगा, कुरुक्षेत्र पर्यन्त”।

कार्य…

अल्पायु से ही साहित्यिक रचनायें करने वाले पंडित नरेन्द्र शर्मा ने २१ वर्ष की आयु में ही पण्डित मदन मोहन मालवीय द्वारा प्रयाग में स्थापित साप्ताहिक “अभ्युदय” से वर्ष १९३४ से अपनी सम्पादकीय यात्रा प्रारंभ की। काशी विद्यापीठ में हिन्दी व अंग्रेज़ी काव्य के प्राध्यापक पद पर रहते हुए वर्ष १८४९ में वे ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रशासन विरोधी गतिविधियों के लिये गिरफ़्तार कर लिये गये और वर्ष १९४३ में मुक्त होने तक वाराणसी, आगरा और देवली में विभिन्न कारागारों में शचीन्द्रनाथ सान्याल, सोहनसिंह जोश, जयप्रकाश नारायण और सम्पूर्णानन्द जैसे ख्यातिनामों के साथ नज़रबन्द रहे और १९ दिन तक अनशन भी किया। जेल से छूटने पर उन्होंने अनेक फ़िल्मों में गीत लिखे और फिर वर्ष १९५३ से आकाशवाणी से जुड़ गये। इस बीच उनका लेखन कार्य निर्बाध गति से चलता रहा।

प्रमुख कृतियाँ…

नरेन्द्र शर्मा जी ने ११ फरवरी, १९८९ को बंबई में अपनी अंतिम सांस लेने से पूर्व २३ पुस्तकों का लेखन कर हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया है, जिनमें से कुछ प्रमुख पुस्तकों के नाम हम नीचे दे रहे हैं।

(क) कविता-संग्रह : प्रवासी के गीत, मिट्टी और फूल, अग्निशस्य, प्यासा निर्झर, मुठ्ठी बंद रहस्य।

(ख) प्रबंध काव्य : मनोकामिनी, द्रौपदी, उत्तरजय सुवर्णा।

अश्विनी राय
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular