पोखरण-१ (परमाणु परीक्षण)

राजस्थान के जैसलमेर से करीब १४० कि.मी. दूर लोहारकी गांव के पास मलका गांव में १८ मई, १९७४ को भारत ने दुनिया में अपनी परमाणु शक्ति का लोहा मनवाया था। अब विस्तार से…

परिचय…

१८ मई, १९७४ की सुबह आकाशवाणी के दिल्ली केंद्र पर चल रहे फिल्मी गीतों के प्रोग्राम को अचानक ही बीच में रोककर उद्घोषणा हुई…कृपया एक महत्त्वपूर्ण प्रसारण की प्रतीक्षा करें। कुछ ही क्षण पश्चात् उद्घोषक का स्वर गूँज उठा… “आज सुबह ८.०५ पर पश्चिमी भारत के एक अज्ञात स्थान पर शांतिपूर्ण कार्यों के लिये भारत ने एक भूमिगत परमाणु परीक्षण किया है।” इस परीक्षण से पाँच दिन पहले १३ मई को परमाणु ऊर्जा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष होमी सेठना की देखरेख में भारत के परमाणु वैज्ञानिकों ने परमाणु डिवाइस को असेंबल करना शुरू किया था और १४ मई की रात डिवाइस को अंग्रेज़ी अक्षर एल की शक्ल में बने शाफ्ट में पहुँचा दिया गया था। यह था भारत का पहला परमाणु परीक्षण जो थार मरुस्थल में जैसलमेर से ११० कि.मी. दूर पोखरण के निकट बुद्ध पूर्णिमा के दिन १८ मई को निर्जन क्षेत्र में किया गया था। शायद इसीलिये पोखरण-१ को ‘बुद्ध की मुस्कान’ कोड नाम दिया गया था। परीक्षण के लिये पोखरण को इसलिये चुना गया था क्योंकि यहाँ से मानव बस्ती बहुत दूर थी।

बुद्ध मुस्कराए…

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बड़ी बेचैनी से फोन कॉल का इंतजार कर रही थीं, तभी उनके फोन की घंटी बजी। उठाने पर संदेश मिला- “बुद्ध मुस्कराए”। पीएम इंदिरा गांधी उसके बाद बोलीं – “The Budda has finally smiled.”

इन दोनों ही संदेश का मतलब था कि भारत ने पोखरण में अपना पहला परमाणु परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके साथ ही भारत दुनिया में पहला ऐसा देश बन गया था जिसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य न होते हुए भी परमाणु परीक्षण करने का साहस किया और सफल रहा। यह देखकर पूरी दुनिया चौंक गई थी। १९७० के दशक की शुरुआत में ही बांग्लादेश निर्माण के बाद इंदिरा गांधी ने दुनिया को भारत को लोहा मनवाया था। उसके ढाई साल बाद ही फिर से दुनिया उनका साहस देखकर दंग थी।

परमाणु बम का परिचय…

परमाणु बम का व्यास १.२५ मीटर और वजन १४०० किलो था। सेना इसको बालू में छिपाकर लाई थी। जानकारी के मुताबिक विस्फोट से ८ से १० किलोमीटर के इलाके में धरती हिल गई थी।

अभियान…

पूरे अभियान को सफल बनाने में नेतृत्व की भूमिका संभालने वाले भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के निदेशक वैज्ञानिक राजा रमन्ना ने अपनी आत्मकथा ‘इयर्स ऑफ पिलग्रिमिज’ में इसके बारे में लिखा है, ‘इस पूरे ऑपरेशन के बारे में पीएम इंदिरा गांधी के अलावा, मुख्य सचिव पीएन हक्सर, पीएन धर, वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. नाग चौधरी और एटॉमिक एनर्जी कमीशन के चेयरमैन एच.एन. सेठना और खुद उनको ही जानकारी थी। कुछ लोगों का दावा है कि तत्कालीन रक्षा मंत्री जगजीवन राम को भी ऑपरेशन सफल होने के बाद ही जानकारी मिली थी।

बाधा…

इस परीक्षण से पहले इसकी राह में कई रोड़े भी आए। पहले तो IAEC के चेयरमैन और देश के सबसे बड़े वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन हो गया। उनकी जगह होमी सेठना को लाया गया। एक बाधा और आ गई। भारत ने PTBT नाम के एक समझौते पर हस्ताक्षर कर रखा था जिसके मुताबिक कोई भी देश इस समझौते के तहत वातावरण में परमाणु परीक्षण नहीं कर सकता था। समझौते में वातावरण का मतलब आसमान, पानी के अंदर, समुद्र शामिल था। तब भारत ने इस परीक्षण को जमीन के अंदर करने का निर्णय लिया।

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular