राजाराम द्वितीय भोसले

रामराज यानी राजाराम द्वितीय भोसले, मराठा साम्राज्य के छठवें राजा थे। जैसा कि आपने पिछले अध्याय में पढ़ा, वे छत्रपति शाहू जी के एक दत्तक पुत्र थे। वे महारानी ताराबाई के पौत्र व शिवाजी द्वितीय के पुत्र थे। उन्हें महारानी ताराबाई ने शाहू के पास पेश किया था और शाहू की मौत के बाद सत्ता को वापस अपने हाथ में लेने के लिए इस्तेमाल किया था। और आश्चर्य यह की पेशवा बालाजी बाजीराव ने उन्हें छत्रपति का नाम रखने का अधिकार दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि वास्तव में, पेशवा और अन्य प्रमुखों के हाथ में सभी कार्यकारी शक्ति थी, जबकि राजाराम द्वितीय केवल एक कठपुतली मात्र थे।

परिचय…

राजाराम द्वितीय भोसले का जन्म जून १७२६ को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महारानी ताराबाई के पुत्र शिवाजी द्वितीय के पुत्र के रूप में हुआ था।

जीवनी…

वर्ष १७४० के दशक में, जब शाहू जी के जीवन का आखिरी वर्ष चल रहा था, महारानी ताराबाई ने राजाराम द्वितीय उर्फ रामराज को उनके पास ले कर आई। दूरदर्शी महारानी ने राजाराम को अपने पोते के रूप में प्रस्तुत किया। उनके पति राजाराम छत्रपति के माध्यम से शिवाजी के सीधे वंशज थे। पुत्र ना होने की स्थिति में शाहु जी महाराज ने उन्हें अपने बच्चे के रूप में अपना लिया। कालांतर में शाहू जी की मृत्यु के बाद, राजाराम द्वितीय को छत्रपति के रूप में नियुक्त किया गया।

जब पेशवा बालाजी बाजीराव ने मुगल सेना से युद्ध के लिए कूच किया तब ताराबाई ने राजाराम द्वितीय से पेशवा को पद से हटाने के लिए आग्रह किया। जब राजाराम ने इस आग्रह को नाकार दिया, तो उन्होंने उन्हें २४ नवंबर, १७५० को सातारा किले के एक तहखाने में उन्हें कैद कर दिया। इस कारावास के दौरान उनका स्वास्थ्य काफी खराब रहा। ताराबाई ने बाद में पेशवा के साथ एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए, अपनी श्रेष्ठता को स्वीकार करते हुए १४ सितंबर, १७५२ को ताराबाई और पेशवा ने जेजुरी में खांदोबा मंदिर में शपथ ली, परस्पर शांति का वादा किया।

और अंत में…

राजाराम द्वितीय के शासनकाल के दौरान, सातारा में स्थित छत्रपति की शक्ति पूरी तरह से पुणे के भट परिवार और होल्कर, गायकवाड़, सिंधिया और भोंसले (नागपुर) जैसे पेशवाओं के कब्जे में आ गई। यह वही समय था, जब मराठा अफगानिस्तान में स्थित दुरानी साम्राज्य के साथ लगातार संघर्ष में लगा हुआ था।

११ दिसंबर, १७७७ को ५१ वर्ष की आयु में रामराज का निधन के बाद एक और दत्तक नामित शासक शाहू द्वितीय उनके उत्तराधिकारी हुए।

 

छत्रपति शाहू द्वितीय(१७७७-१८०८)

अश्विनी राय
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular