पंडित विष्णु शर्मा

आज हम बात करने वाले हैं, देव भाषा संस्कृत की प्रसिद्ध नीतिपुस्तक पंचतन्त्र के रचनाकार पंडित विष्णु शर्मा जी के बारे में, जिन्होंने नीतिकथाओं में प्रथम स्थान पर स्थित पंचतन्त्र की रचना अस्सी वर्ष की आयु में लिखी थी। इस रचना के पीछे भी एक कहानी है या यूं कहें तो एक इतिहास है।

परिचय…

वैसे तो आज पंडित विष्णु शर्मा जी के बारे में कोई ठोस जानकारी आज उपलब्ध नहीं है, परन्तु उनके महान कृति पंचतंत्र के शोध को आधार बनाया जाए तो अस्सी वर्ष की आयु में वे दक्षिण भारत के महिलारोप्य नामक नगर में रहते थे।

चर्चा…

महामहोपध्याय पं॰ सदाशिव शास्त्री के अनुसार पंचतन्त्र के रचयिता विष्णु शर्मा थे और विष्णु शर्मा चाणक्य का ही दूसरा नाम है। अत: पंचतन्त्र की रचना चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में ही हुई है और इसका रचनाकाल ३०० ईसापूर्व मानते है। (उस समय मौर्यों की राजधानी मगध थी)

परंतु पाश्चात्य तथा कुछ भारतीय विद्वान् ऐसा नहीं मानते, उनका कथन है कि चाणक्य का दूसरा नाम विष्णुगुप्त था विष्णुशर्मा नहीं, तथा उपलब्ध पञ्चतन्त्र की भाषा की दृष्टि से तो यह गुप्तकालीन रचना प्रतीत होती है। (गुप्त राजवंश की राजधानी भी मगध ही थी)

महामहोपाध्याय पं॰ दुर्गाप्रसाद शर्मा ने विष्णुशर्मा का समय अष्टमशतक के मध्य भाग में माना है क्योंकि पंचतन्त्र के प्रथम तन्त्र में आठवीं शताब्दी के दामोदर गुप्त द्वारा रचित कुट्टनीमतम् की “पर्यङ्कः स्वास्तरणः” इत्यादि आर्या देखी जाती है, अतः यदि विष्णुशर्मा पञ्चतन्त्र के रचयिता थे तो वे अष्टम शतक में हुए होंगे। परन्तु केवल उक्त श्लोक के आधार पर पंचतन्त्र की रचना अष्टम शतक में नहीं मानी जा सकती, क्योंकि यह श्लोक किसी संस्करण में प्रक्षिप्त भी हो सकता है।

हर्टेल और डॉ॰ कीथ, इसकी रचना २०० ई.पू. के बाद मानने के पक्ष में है। चाणक्य के अर्थशास्त्र का प्रभाव भी पंचतन्त्र में दिखाई देता है इसके आधर पर भी यह कहा जा सकता है कि चाणक्य का समय लगभग चतुर्थ शताब्दी पूर्व का है अतः पंचतन्त्र की रचना तीसरी शताब्दी के पूर्व हुई होगी। (इस आधार पर भी पंडित विष्णु शर्मा मगध या उसके आस पास के जान पड़ते हैं।)

इस प्रकार पंचतन्त्र का रचनाकाल विषयक कोई भी मत पूर्णतया सर्वसम्मत नहीं है, परंतु उनकी रचनावली की भाषा को आधार बनाया जाए तो कार्यस्थली या जन्मस्थली मगध के रूप में ही ठहरती है।

पंचतन्त्र की रचना…

दक्षिण भारत में एक राज्य था, महिलारोप्य, जिसपर अमरशक्ति नामक एक राजा राज्य करते थे। राजा हर तरह से सुखी और संपन्न थे, मगर उन्हें एक बात हमेशा सताती रहती थी कि उनके बाद उनके राज्य का क्या होगा, क्योंकि राजा के तीन माह मूर्ख पुत्र थे। राजा उन्हें राजनीति एवं नेतृत्व गुण सीखने में असफल थे। उन्होंने उन्हें सिखाने के लिये बहुत से पण्डित एवं आचार्य रखे पर कोई भी उन्हें पढ़ा लिखा न सका। राजा ने एक दिन यह घोषणा करवा दी कि जो विद्वान उन्हें पढ़ा लिखा देगा उसे बड़ा इनाम दिया जायेगा, परंतु वही ढाक के तीन पात। अपने पुत्रों से हारा हुआ राजा, एक दिन अपने मन्त्रियों से सलाह ली। मंत्रियों ने कहा कि महाराज आप आचार्य विष्णु शर्मा को अपने पुत्रों के प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त करें, शायद कुछ हो जाए।

आचार्य विष्णुशर्मा राजनीति तथा नीतिशास्त्र सहित सभी शास्त्रों के महान ज्ञाता थे। राजा उन्हें पहले से ही जानते थे, तो तुरंत तैयार हो गए। उन्होंने आचार्य विष्णु शर्मा को दरबार में बुलाकर घोषणा की कि यदि वे उनके पुत्रों को कुशल राजसी प्रशासक बनाने में सफल होते हैं तो वह उन्हें सौ गाँव तथा बहुत सा स्वर्ण देंगे। आचार्य विष्णु शर्मा इस पर हँसे और कहा, ‘हे राजन्! मैं अपनी विद्या को बेचता नहीं, मुझे किसी उपहार की इच्छा या लालच नहीं है। आपने मुझे विशेष सम्मान सहित बुलाया है, यही काफी है। मैं आपके पुत्रों को छह महीने के भीतर कुशल प्रशासक बनाने की शपथ लेता हूँ। अगर मैं अपने संकल्प को पूरा करने में असफल रहा तो अपना नाम बदल लूंगा।’ राजा ने हर्षपूर्वक तीनों राजकुमारों की जिम्मेदारी आचार्य विष्णु शर्मा को दे दी। आचार्य यह भली भांति जानते थे कि वे उन राजपुत्रों को पुराने तरीकों से कभी पढ़ा नहीं सकते। उन्हें थोड़ा सरल तरीका अपनाना होगा। उन्होंने एक तरीका निकाला, जन्तु कथाओं की कथायें सुनाकर आवश्यक बुद्धिमता सिखाने का। इसलिये उन्होंने उन्हें शिक्षित करने हेतु कहानियों की रचना की जिनके माध्यम से वे उन्हें नीति सिखाया करते थे। शीघ्र ही राजकुमारों को उसमें रुचि आने लगी और उन्होंने ज्ञान लेना आरम्भ कर दिया। अंततः उन्होंने नीति सीखने में सफलता प्राप्त की। इन्हीं कहानियों का संकलन है, पंचतन्त्र, जो दो हजार वर्ष पूर्व पाँच समूहों में संकलित है।

अश्विनी राय
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular