सुशांत की मौत के पीछे छुपा सच

सुशांत स‍िंह की आत्‍महत्‍या के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसका मतलब साफ है की चर्चा पहले भी थी लेकिन थोड़ी धीमी और दबी जबान में। ना तो सुशांत के मरने से पहले कोई शांति थी और नाहीं उनके मरने के बाद कोई शांति रहने वाली है। भाई भतीजावाद का मुद्दा तो सिर्फ बात की रुख को दूसरी ओर मोड़कर असली बात से जनता को बहकाने का साधन मात्र है, यहाँ असल बात कुछ और है। आप सोच रहे होंगे की पैसा तो जरूर होगा, तो नहीं जनाब यहाँ यह मुद्दा भी पूरी तरह सही नहीं है क्यूंकि पैसे के कीचड़ में जन्में ये किटाणुँ सिर्फ अपने गढ्ढे से आगे की नहीं सोचते। यहाँ बात है पावर की, अपने हुकूमत की तथा काले पैसे के छुपाने के साधन की। अगर इन तीनों के साथ पैसा, यौन शोषण, सेक्स, वंशवाद, भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद, अमीरी गरीबी, सीनियर जूनियर आदि जब जुट जाते हैं तो सीधी सी बात है, कोढ़ पर खाज होना तो तय है। एक बात तो मैं यहाँ कहना भूल ही गया की यह चमकती दुनिया सिर्फ कालिख की कोठरी ही तो है क्यूंकि यहाँ अंडरवर्ल्ड और माफिया अपने फायदे के लिए एक कम्युनिटी को पूरी तरह से बिठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कंगना चिल्लाते चिल्लाते इंडस्ट्री में पगली कहलाने लगी है, उसके बयान आए दिन अखबारों में, टीवी पर देखने सुनने और पढ़ने को मिल ही जाते हैं। उसी तरह हाल ही में कंगना रनौत ने सुशांत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बॉलीवुड में व्याप्त नेपोटिज्म को ही सुशांत के सुसाइड का कारण बताया है। अपने बयान के लिए उन्होने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कंगना ने सुशांत के सुसाइड को साफ साफ मर्डर करार दिया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कंगना के इस वीडियो को पब्लिसिटी स्टंट और पीआर एजेंडा बताया है (जैसा की अक्सर पेड मीडिया, भाड़ मीडिया, सस्ती पब्लिसिटी और आँखे बंद कर जज बनती पत्रकारिता करती आ रही है)

अब इस मामले पर कंगना की टीम का रिएक्शन सामने आया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कंगना रनौत ने कहा, “सुशांत की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। मगर अभी भी कुछ लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं कि, जिनका दिमाग कमजोर होता है वो लोग सुसाइड करते हैं। जो बंदा इंजीनियरिंग में रैंक होल्डर है उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है। उनकी कुछ पिछली फिल्मों के बारे में उन्होंने लिखा है कि, उनका कोई गॉडफादर नहीं है। उन्हें इंडस्ट्री से निकाल दिया जाएगा।”

बता दें कि, कंगना ने अपने एक बयान में सुशांत सुसाइड केस में खुल कर बात करने की बात कही है। कंगना का कहना है कि, पुलिस के छानबीन में अगर उनसे बात की जाए तो वो खुलासे करने को भी तैयार हैं। कंगना ने कहा कि कई लोगों ने मिलकर इंडस्ट्री में उनके खिलाफ गैंग बनाया हुआ था। ये बात वो बखूबी जानती हैं और ये बात सभी लोगों ने देखी भी थी। अगर पूछताछ की जाए तो मैं खुलकर बात करने को तैयार हूं, क्योंकि मीडिया में इसे लेकर काफी सबूत हैं।

ऐसी ही बहोत सी बातें हैं, मगर अभी के लिए बस क्यूँकि कंगना ने अपने बयान में सबूत की बात डालकर अपनी ओर से सुशांत कांड में सहयोग करने की बात तो कह दी है, अब देखना यह है की पुलिस उस सबूत को अदालत तक ले जा पाती है अथवा इंडस्ट्री के अजगर और घड़ियाल इसे पहले ही नष्ट कर देते हैं।

क्रमशः

बॉलिवुड का सच

बॉलिवुड पर लॉबी का कब्जा 

 

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular