Warning: The magic method Visual_Form_Builder::__wakeup() must have public visibility in /home/shoot2pen.in/public_html/wp-content/plugins/visual-form-builder/visual-form-builder.php on line 68

Warning: The magic method Visual_Form_Builder_Form_Display::__wakeup() must have public visibility in /home/shoot2pen.in/public_html/wp-content/plugins/visual-form-builder/public/class-form-display.php on line 35
सुशांत की मौत पर एकजुट बिहार - shoot2pen

सुशांत की मौत पर एकजुट बिहार

मुंबई पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई है। इस रिपोर्ट को पांच डॉक्टरों की एक टीम ने बनाया है। इंडिया टुडे और एबीपी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हिसाब से सुशांत सिंह के शरीर पर किसी संघर्ष या बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। उनकी मौत का कारण फांसी के कारण दम घुटने से होना बताया गया है। रिपोर्ट में नाखून का साफ होना बतया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट रूप से आत्महत्या का मामला है और इसमें कोई साजिश नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल भेजा गया था। इस बीच, मुंबई पुलिस ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके पिता और बहनों, उनके करीबी दोस्तों, नौकरों और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं, इसके अलावा निर्देशक मुकेश छाबड़ा का भी बयान दर्ज किया है जो सुशांत की आगामी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के निर्देशक हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सुशांत आत्महत्या मामले में एक नया मामला दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर एक याचिका में फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कृति सेनन को आरोपी बनाया गया है। एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा ने यह अर्जी दाखिल की है।

दूसरी तरफ, १७ जून को इसी अदालत ने फिल्म निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, दिनेश विजया, टी-सीरीज के भूषण कुमार और फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और अन्य को गवाह बनाया गया है और दोनों मामलों की सुनवाई ३ जुलाई को होने जा रही है।

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इससे पहले भी पप्पू यादव ऐसी मांग कर चुके हैं। इस आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को दोहराते हुए पप्पू यादव ने रविवार को कहा कि सरकार ८ दिन के अंदर सरकार जांच शुरू करवाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सीबीआई जांच पर फैसला नहीं लिया जाता है तो हम पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत की हत्या हुई है और इसके पीछे जौहर, भट्ट, चोपड़ा और खान हैं। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी अपील करता हूं कि इसकी जांच जल्द से जल्द कराई जाई। हमारी पार्टी इन कंपनी के द्वारा रिलीज होने वाली फिल्मो का बिहार में पूरजोर विरोध और बहिष्कार करेगी।

सुशांत की मौत पर एकजुट बिहार

भारतीय सिनेमा पर लॉबी का कब्जा

भारतीय सिनेमा पर लॉबी का कब्जा

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular