FB_IMG_1640932499519

श्री कृष्ण बल्लभ सहाय
जन्म – ३१ दिसम्बर, १८९८
गांव – सेखपुर, पटना, बिहार

मध्यवर्गीय कायस्थ परिवार में जन्में श्री कृष्ण बल्लभ सहाय ने पटना और हजारी बाग से अपनी शिक्षा ग्रहण की थी। जब वे कानून की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे तो उन्होंने उसे छोड़ आंन्दोलनों में योगदान देने लगे। वे १९२० में असहयोग आन्दोलन में शामिल हो गए। १९२३ में श्री सहाय ने समाज पार्टी के मंत्री के रूप में बिहार विधान परिषद में प्रवेश किया। सविनय अवज्ञा आन्दोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कृष्ण बल्लभ सहाय ने स्वामी सहजानंद द्वारा चलाए गये किसान आन्दोलन में भी सक्रिय रूप से सहयोग किया था। आजादी के उपरांत कई मुख्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाते हुए, १९६३ में वे बिहार के मुख्यमंत्री भी बने।

अंग्रेजी साल के अंतिम दिवस को माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री कृष्ण वल्लभ सहाय जी को नमन।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *