Warning: The magic method Visual_Form_Builder::__wakeup() must have public visibility in /home/shoot2pen.in/public_html/wp-content/plugins/visual-form-builder/visual-form-builder.php on line 68

Warning: The magic method Visual_Form_Builder_Form_Display::__wakeup() must have public visibility in /home/shoot2pen.in/public_html/wp-content/plugins/visual-form-builder/public/class-form-display.php on line 35
मोदी की गलवान यात्रा - shoot2pen

मोदी की गलवान यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह लद्दाख के लेह पहुंचे। उनकी यह यात्रा पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की हिंसक झड़प के बाद हुई है। दुःख की बात यह थी की 15 जून की रात में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय वीरों ने अपनी जान गंवा दी थी। अब देखिए ना अपने परिवार के दुःख में शरीक होने पर भी चीन को तकलीफ है उसने इस पर भी अपनी नसीहत दे डाली है…

‘चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झू लिजियान ने कहा कि भारत और चीन आपसी तनाव को सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से बातचीत करके कम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इस बिंदु पर आकर दोनों देशों में से किसी को भी ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे कि हालात और बिगड़ें।’

जबकी सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री मोदी यहां की स्थिति की समीक्षा करने के लिए इस दौरे पर हैं। यहां सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया है। पीएम ने यहां पर सेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। उनकी इस यात्रा पर उनके साथ CDS बिपिन रावत भी मौजूद हैं। समाचारों के माध्यम से जो जानकारी मिल पाई है उसके अनुसार फिलहाल पीएम मोदी नीमू के एक फॉरवर्ड लोकेशन पर हैं। यहा वो शुक्रवार को तड़के सुबह ही पहुंच गए। यह इलाका सिंध नदी के किनारे पर और जांस्कर रेंज से घिरी हुई बहुत ही दुर्गम जगह है।

बता दें कि इसके पहले बस CDS बिपिन रावत के लेह जाने की खबर थी। जानकारी है कि लद्दाख में बिपिन रावत कोर हेडक्वार्टर में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, एक दिन पहले यह भी खबर थी कि शुक्रवार को ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भी लद्दाख जाने का कार्यक्रम है, लेकिन उनके कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को खुफिया एजेंसियों के किसी सीक्रेट मिशन की तरह अंजाम दिया गया। पीएम के इस दौरे को इतना गुप्त रखा गया था कि लद्दाख और लेह में सेना के फील्ड फॉर्मेशन्स तक को भी पीएम के आने की जानकारी नहीं थी। उनकी तैयारी एक वीआईपी की यात्रा होने तक सीमित थी। पीएम का विशेष विमान दिल्ली से जब रवाना हुई तब जाकर लेह में यह जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री उनके बीच आ रहे हैं। और आश्चर्य की बात यह है कि पीएम का विमान उतरने तक रक्षा मंत्रालय के आला अधिकारियों तक को यह पता नहीं था। उन्होने तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी की यात्रा की खासी तैयारी की थी और बाद में यह कहा था कि राजनाथ का दौरा फिलहाल टल गया है और फिर से पुनर्निर्धारण हो रहा है। इस जानकारी से दिल्ली में सेना के कई आला अधिकारी भी सुबह खबर आने तक पीएम और चीफ के दौरे से अंजान थे।

मोदी की गलवान यात्रा

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular