रामेश्वर मंदिर

रामेश्वर मंदिर, काशी पंचकोशी के तृतीय पड़ाव, करौना गांव में स्थित है। किसी समय में इस स्थल पर करौंदा के वृक्षों की बहुतायतता थी, जिसके कारण इस क्षेत्र को ‘करौना’ गांव के नाम से जाना जाने लगा। परंतु भगवान श्रीराम द्वारा पंचक्रोशी यात्रा करने पर वरुणा नदी के एक मुठ्ठी रेत से रामेश्‍वरम की ही भांति ‘शिव की प्रतिमा’ स्थापना और भगवान ‘शिव’ एवम् ‘श्रीराम’ के आरम्भिक मिलन का केंद्र होने से अब इसे रामेश्वर महादेव (रामेश्वर तीर्थ धाम) के नाम से जाना जाने लगा।

कल्पवास…

यहां लोटा भंटा मेला के दौरान दूर दूर से आकर लोग कल्‍पवास कर लिट्टी चोखा और दाल चावल बनाकर भगवान शिव को इसका भोग भी लगाते हैं और प्रसाद स्वरूप एक दूसरे को बांटकर खाते हैं।

पंचक्रोशी यात्रा…

मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम ने कुम्भोदर ऋषि से महाविद्वान् रावण के वध के उपरांत ब्रह्महत्या के प्रायश्चित उपाय जाना। जिस पर कुम्भोदर ऋषि ने श्रीराम से चौरासी कोस की यात्रा करके अपने वंश एवं ब्राह्मण की मर्यादा को स्थापित करने का आदेश दिया। आदेश के पालन हेतु श्रीराम ने चौरासी कोस की काशी यात्रा प्रारम्भ की। कर्दमेश्वर, भीमचण्डी के बाद रामेश्वर में वरुणा के शांत कछार पर रात्रि भर विश्राम कर श्रीराम ने अपने हाथों एक मुठ्ठी रेत से शिव प्रतिमा की स्थापना कर तर्पण किया, जो स्थान आज पापों का नाश व मनोकामना की पूर्ति का पवित्र स्थल बन गया।

मान्यता…

ऐसा माना जाता है कि सभी ग्रहों ने आकर शिवलिंग की स्थापना की है। राजा नहुष ने नहुषेश्वर, पृथ्वी आकाश के मालिक द्वारा द्यावा भूमिश्वर, भरत जी द्वारा भरतेश्वर सहित पंचपालेश्वर, लक्ष्मनेश्वर, शत्रुघ्नेश्वर, अग्निशेश्वर, सोमेश्वर की स्थापना के साथ परिसर में दत्तात्रय, राम लक्ष्मण जानकी, हनुमान, गणेश, नरसिंह, कालभैरव, सूर्यदेव एवं साक्षी विनायक मन्दिर के बाहरी हिस्से में स्थित है। वैष्णव सम्प्रदाय में राधा-कृष्ण मन्दिर, आराध्य देवी मां तुलजा-दुर्गा की भव्य प्रतिमा, बहरी अलंग झारखंडेश्वर महादेव, श्मशान घाट, रुद्राणी, तपोभूमि, उतकलेश्वर महादेव, उदण्ड विनायक और इश्वरेश्वर महादेव का शिवलिंग स्थापित है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा वरुणा तट पर जहां शिवलिंग की स्थापना की गई वहीं पर वीर हनुमान व असंख्य बन्दरों ने विंध्य पर्वत की शिला से असंख्य लिंग की स्थापना श्रीराम के आदेश पर किया जो तप स्थली के रूप में विशाल वट के नीचे आस्था का केंद्र है।

अश्विनी राय
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular