images (4)

वामन के. देशमुख द्वारा निर्मित एवम सिकंदर भारती द्वारा निर्देशित ‘रूपए दस करोड़’ एक जासूसी उपन्यासकार रवि वर्मा (राजेश खन्ना) की कहानी है, जिसके पिता को उनके व्यापार के कुछ साझेदारों द्वार एक झूठे मर्डर केस में फंसाने पर देश छोड़कर भागना पड़ा था। इसके बाद फिल्म में एक के बाद एक हत्या होती है और साजिश रचे जाते हैं। एक समय ऐसा आता है, जब रवि खुद को मर्डर मिस्ट्री और एक अन्य साजिश में फंसा पाता है। यह धोखाधड़ी, साजिश, हत्या दस करोड़ रुपए के लिए होता है।

प्लाट…

रूपए दस करोड़ उन फिल्मों में से एक है जो अपने समय में बनी कई बेहतरीन फिल्मों से बिल्कुल अलग और बेहतरीन थी, जिसमें कई परतें थीं जो दर्शकों को हर बार भ्रमित करती थी। शायद यही कारण था कि वह उस समय उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जितनी उससे उम्मीद की जा सकती है या की जा रही थी।

एक्टिंग…

वैसे तो राजेश खन्ना नाम ही काफी है, मगर रवि वर्मा की भूमिका में वे काफी दृढ़ता और परिपक्वता लाते हैं। वे जिस तरह अपने ऊपर किए जा रहे साजिश को सम्हालते हैं, वह वाकई देखने लायक है। हां इसके लिए आपको ९० के दशक वाली मानसिकता अपनानी होगी, क्योंकि उस समय के दर्शकों को फिल्म में नाच·गाना, मार·पिट, रोमांस, ग्लैमर आदि मशाले के साथ मल्टी हीरो हिरोइन का तड़का बेहद पसंद था, जिसे निर्देशक ने भरपूर उपयोग किया है, जिससे आज के मैच्योर दर्शक जल्दी ऊब जाएंगे। अमृता सिंह और चंकी पांडे भी अपनी अपनी भूमिकाओं में अच्छे लगे हैं, मगर उनकी भूमिका बहुत लंबी नहीं है।

गीत और संगीत…

गीत के बोल फिल्म के निर्देशक सिकंदर भारती ने स्वयं ही लिखे हैं, जो किसी भी काम के नहीं हैं और जो याद रखे जा सकें। यहीं उनसे सबसे बड़ी भूल हो गई है। उन्हें किसी मजे हुए गीतकार से अपनी फिल्म के लिए गीत लिखवाने चहिए थे। और नहीं तो इसे ही बेहतर तरीके से प्रचारित भी कर सकते थे, क्योंकि फिल्म का संगीत उस जमाने के बेहतरीन संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने दिया है तथा फिल्म के गाने को गाया था, सपना मुखर्जी, अलका याज्ञनिक, शब्बीर कुमार, सुदेश भोसले, अनुराधा पौडवाल, अमित कुमार और द ग्रेट आशा भोंसले ने, जो उस समय के बेहतरीन गायकों की टोली थी। बस एक बेहतरीन गीतकार कमी ने सभी के मेहनत को कम कर दिया, जो और अच्छा बन सकता था।

कलाकार और उसके निभाए चरित्र…

राजेश खन्ना : वकील और उपन्यासकार रवि वर्मा

दीपिका चिखलिया : रश्मि (रवि के सचिव)

चंकी पांडे : सूरज 

अमृता सिंह : आरती सक्सेना

सोनू वालिया : पूनम

सदाशिव अमरापुरकर : वकील जमुना दास और साझेदार

अविनाश वधावन : विक्की 

किरण कुमार : बाबूभाई

ओम शिवपुरी : आत्माराम, विक्की के पिता

सुधीर दलवी : चमनलाल वर्मा, रवि के वर्मा पिता

सत्येन कप्पू : पुलिस महानिरीक्षक

अमिता नांगिया : डांसर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *