images (1)

 

वो कौन है?

उसके पीछे कौन है?

क्या उसने कुछ गलत किया है?

 

क्या वो एक हीरो है,

मगर ऐसा कैसा हीरो,

जिसके पीछे छिपा जा सकता है,

एक विलेन की तरह।

 

तो क्या वो एक विलेन है?

अगर वो विलेन है,

तो लोगों को

उसकी जरूरत क्यों है?

 

लोग उसके पीछे छुप कर

गुनाह भी करते हैं।

वो उसे छुपा लेता है।

 

मगर वो किसी की

इज्जत भी तो बचाता है 

किसी की पहचान भी छुपाता है 

 

वो हीरो है या विलेन 

किसे पता 

मगर वो पर्दा है 

हर किसी के काम आता है

 

वो खामोश खड़ा है

एक प्रहरी की तरह,

एक चौकन्ने संरक्षक की तरह।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *