कंगना को Y+ श्रेणी की सुरक्षा

समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों के बाबत कंगना राणावत और शिवसेना नेता संजय राउत के मध्य हुई जुबानी जंग के बाद गृह मंत्रालय भारत सरकार ने कंगना को Y+ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है अथवा दिया गया है।

दरअसल कंगना ने इधर सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस को लेकर बेबाकी दिखाई और उधर उन्हें महानगरी में एंट्री को लेकर धमकियां भी मिलने लगीं। कंगना ने अपने बयान में कहा था कि सुशांत की मौत के बाद उन्हें मुंबई अनसेफ लगने लगा है, जिसके बाद शिवसेना से उनकी जुबानी जंग खूब बढ़ गई। खैर, अब वह 9 सितम्बर को मुंबई पहुंचेंगी और उनके साथ 11 सिक्यॉरिटी ऑफिसर्स की पूरी फौज होगी।

देखा जाए तो अब यह एक बड़ा मुद्दा बन चुका है और जो आगे जा कर पता ही चलेगा कि इसमें क्या होता है। तब तक हम X Y Z सिक्यॉरिटी के बारे में जान लेते हैं की यह किस तरह की सिक्यॉरिटी होती है, सिक्यॉरिटी किन्हें मिलती है और इसके तहत किस तरह की सुरक्षा लोगों को दी जाती है। यहां बताना चाहेंगे कि Y सिक्यॉरिटी के अलावा देश में अलग-अलग स्तर पर अन्य वीआईपी लोगों और उनके लिए खतरे को देखते हुए X, Z और Z और Z+ लेवल की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हैं…

X कैटिगरी की सुरक्षा में केवल दो आर्म्ड पुलिस ऑफिसर शामिल होते हैं। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोई कमांडो या अन्य सिक्यॉरिटी ऑफिसर्स शामिल नहीं होते।

Y कैटिगरी की सुरक्षा व्यवस्था में देश के वे वीआईपी लोग आते हैं, जिनको इसके तहत 11 सुरक्षाकर्मी की सुरक्षा मुहैया कराई जाती है। Y सिक्यॉरिटी की सुरक्षा के तहत 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ शामिल होते हैं। साफ है कि अब कंगना मुंबई में जहां कहीं भी आएंगी-जाएंगी उनके आगे-पीछे 11 सिक्यॉरिटी ऑफिसर्स हर वक्त मौजूद रहेंगे।

Z कैटिगरी की सुरक्षा व्यस्था की बात करें तो इसमे कुल 22 सिक्यॉरिटी ऑफिसर्स शामिल होते हैं। इसमें 4 से 5 NSG कमांडो और पुलिस ऑफिसर्स भी होते हैं।

Z+ सुरक्षा उन वीआईपी लोगों को दी जाती है जिन्हें सबसे अधिक खतरा हो। इसमें NSG कमांडो समेत कुल 36 जवान सुरक्षा में लगे होते हैं।

कंगना ने खुद को मिली इस सुरक्षा को लेकर खुशी जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा, ‘ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।’

बता दें कि मुंबई पुलिस को लेकर बयान के बाद से कंगना को लेकर शिवसेना आक्रोश में है। शिवसेना ने कंगना को लेकर अपने तेवर काफी तीखे कर लिए हैं और लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कंगना के खिलाफ शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की बयानबाजी और तीखे तेवर को देखते हुए कंगना के पिता ने बेटी के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार से पुलिस सुरक्षा की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें Y कैटिगरी की सुरक्षा मुहैया की गई है।

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular