प्रोफेसर बलराज मधोक

भारतीय राजनीतिक इतिहास में बहुत बड़े बड़े उठापटक हुए हैं, मगर वर्तमान को समझने के लिए उस इतिहास से मदद लेनी ही पड़ती है। आज हम ऐसे ही इतिहास की एक धुलधुसरीत पृष्ठ से आप को मिलाते हैं। सच मानिए तो इस पृष्ठ के बिना आज की राजनीति का कोई परिचय ही नहीं है। उदाहरण के लिए हम कुछेक नाम देंगे बाकी आप को स्वयं फैसला करना है, मैंने जो कहा वो कितना सही है…

हम आज जिस पृष्ठ की अथवा जिस महान विभूति की बात करने जा रहे हैं, उन्होंने ही जम्मू कश्मीर प्रजा परिषद की स्थापना की थी। उन्होंने ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की भी स्थापना की थी। और सबसे बड़ी बात वे भारतीय जन संघ के संस्थापकों में से एक एवं अध्यक्ष भी थे। अब आप ही बताइए क्या यह भुलाने योग्य है ? ? ?

भारतीय राजनीति की मुख्यधारा को एक नई दिशा देने वाले इस पुरोधा को कैसे गुमनामी की अंधेरी गुफा में खो दिया जाता है इसका जीवंत उदाहरण हैं, प्रोफेसर बलराज मधोक…

जिस कश्मीर समस्या के समाधान के लिए आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जहां बधाई दे रहे हैं वहीं उसको प्रारम्भ में ही नष्ट करने का प्रयास करने वाले प्रोफेसर मधोक को हम कैसे भुल गए। हाँ! ये अलग बात है की तत्कालीन शासकों ने मधोक जी की बात को अनसुना कर दिया, और कश्मीर समस्या एक छोटे से घाव से नासूर कब बन गया यह आज किसी से छुपा नहीं है। चलिए छोड़िए उन पुरानी बातों को और लौटते हैं मधोक जी पर…

बलराज मधोक जी का जन्म २५ फरवरी, १९२० को जम्मू काश्मीर राज्य के अस्कार्डू (अब गिलगिट-बल्तीस्तान, पाकिस्तान) में हुआ था। उनकी शिक्षा लाहौर विश्वविद्यालय से हुई। छात्रजीवन में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आये, और १९४२ में भारतीय सेना (कमीशन) का प्रस्ताव ठुकराते हुए उन्होने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में देश सेवा का व्रत ले लिया। उनके सारे कार्यों का दस्तावेज उनकी पुस्तकें हैं। बलराज जी बहुत अच्छे लेखक थे। उन्होंने हिंदी व अंग्रेजी में राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित अनेकों पुस्तकों की रचना की हैं, जिनके कुछ नाम हम यहाँ दे रहे हैं…

विभाजित भारत में मुस्लिम समस्या का पुनरोदय,
कश्मीर : जीत में हार,
खण्डित कश्मीर,
जीत या हार,
डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी – एक जीवनी,
कश्मीर : सेंटर ऑफ़ न्यू अलाइन्मेंट्स,
पाकिस्तान : आदि और अन्त,
Hindustan on the Cross Roads,
Portrait of a Martyr (Biography of Shyama Prasad Mukerjee),
Kashmir : The Storm Center of The World,
Bungling in Kashmir,
Kargil and Indo-Pak Relations,
Rationale of Hindu State, etc.

अश्विनी राय
अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular