उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ

भारत रत्न प्राप्त संगीतकार उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ का जन्म २१ मार्च, १९१६ को पैगम्बर खाँ और मिट्ठन बाई के यहाँ बिहार प्रांत अन्तर्गत बक्सर जिले के डुमरांव मंडल के ठठेरी बाजार में हुआ था। जिस दिन उस्ताद जी का जन्म हुआ उस समय भोर बेला में उनके पिता पैगम्बर बख्श राज दरबार में शहनाई बजाने के लिए घर से निकलने की तैयारी कर रहे थे। ये सुखद एहसास था या संयोग जब उनके मुहं से ईश्वर का संबोधन निकला ‘बिस्मिल्लाह’ वैसे उनके बचपन का नाम कमरुद्दीन था, लेकिन वे बिस्मिल्लाह के नाम से ही जीवनपर्यंत जाने गए। उनके खानदान के लोग दरवारी राग बजाने के लिए जाने जाते थे अतः भोजपुर रियासत में अपने संगीत का हुनर दिखाने के लिये अक्सर जाया करते थे। उनके पिता बिहार की डुमराँव रियासत के महाराजा केशव प्रसाद सिंह के दरवार में शहनाई बजाया करते थे। बिस्मिल्लाह खान के परदादा हुसैन बख्श खान, दादा रसूल बख्श, चाचा गाजी बख्श खान और पिता पैगंबर बख्श खान शहनाई वादक थे। छः वर्ष की उम्र में बिस्मिल्ला अपने पिता के साथ बनारस आ गये और वहीं अपने मामा अली बख्श ‘विलायती’ से शहनाई बजाना सीखने लगे। उनके मामा उस्ताद ‘विलायती’ विश्वनाथ मन्दिर के स्थायी शहनाई-वादक थे।

उस्ताद जी का विवाह १६ वर्ष की उम्र में मुग्गन ख़ानम के साथ हो गया जो उनके मामू सादिक अली की दूसरी पुत्री थीं। जिससे उन्हें ९ संतानों की प्राप्ति हुई। लगातार ३५ वर्षों की कठिन साधना, रोजाना छह घंटे का रियाज उनकी दिनचर्या में शामिल रहा।

बिस्मिल्ला खाँ शिया मुसलमान होते हुए भी हिन्दु धर्म और उसके रीति रिवाजों के प्रबल पक्षधर थे । बाबा विश्वनाथ की नगरी के बिस्मिल्लाह खां एक अजीब किंतु अनुकरणीय अर्थ में धार्मिक थे। वे काशी के बाबा विश्वनाथ मन्दिर में जाकर तो शहनाई बजाते ही थे इसके अलावा वे गंगा किनारे बैठकर घण्टों रियाज भी किया करते थे। मगर फिर भी उन्होंने अपने धर्म को भी समान ओहदे पर रख पांच बार के नमाजी भी रहे। वे हमेशा सभी त्यौहारों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे तो रमजान के दौरान व्रत भी करते थे। बनारस छोडऩे के ख्याल से ही वे व्यथित हो जाते थे उन्हें कि गंगाजी और काशी विश्वनाथ से दूर जाना कतई गंवारा नहीं था। वे जात पात धर्म आदि से दूर रहते थे, उनके लिए संगीत ही उनका धर्म और जाति दोनों था। वे मेरी नजर में सही मायनो में साझी संस्कृति के सशक्त प्रतीक थे।

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular