IMG-20230728-WA0073

कभी बचपन के पास से

गुज़रकर तो देखो,

बचपना आ जाएगा।

 

​कभी पचपन के पास

बैठकर तो देखो,

जीना आ जाएगा।

 

​कभी किसी स्त्री की

बात सुनकर तो देखो,

महकना आ जाएगा।

 

​कभी गरीब के साथ

एक कदम चलकर तो देखो,

कीमत जानना आ जाएगा।

 

​कभी अमीर के पास

बैठकर तो देखो,

समय गुज़ारना आ जाएगा।

 

​कभी किसी भिखारी से

मिलकर तो देखो,

रोटी खाना आ जाएगा।

 

​कभी भगवान को

नमन करके तो देखो,

विचार करना आ जाएगा।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *