वासुदेव श्री कृष्ण कौन हैं?

वासुदेव श्री कृष्ण कौन हैं?
वो क्या हैं?
और क्यूं हैं?
वो कहां हैं?
और कैसे हैं?

तुम यह ना पूछो कि वो क्या हैं।
तुम यह पूछो कि वो क्या नहीं हैं।
तुम यह जानों
तुम हो तो वो हैं,
तुम नहीं तो भी वो हैं।
जहां तक यह सृष्टि है
उसके पार भी वह हैं
जहां तक तुम्हारी सोच बहती है
उसके उस पार भी वो हैं।
तुम यह जान लो
तुम यह मान लो
अपने अंतःकरण में बिठा लो कि
वासुदेव श्री कृष्ण सम्पूर्ण सत्य हैं।

श्रीकृष्ण परब्रह्म हैं,
वे चेतना हैं, परमात्मा हैं,
वे ही ईश्वर,
परमेश्वर, विश्वआत्मा हैं

मुरलीधर, चक्रधारी
श्रीकृष्ण पूर्णावतारी हैं।
अंगकांति श्याम सलोना
नित्य तरुण पीताम्बरधारी हैं।

शंख, चक्र, गदा और पद्मधारी
मनोहारी मुख चार भुजाधारी हैं
चंद्र प्रभा से मुरली मनोहर
शारंगधनुष व कैस्तुभ मणिधारी हैं

मुरलीधर मुरली मनोहर
श्यामसुंदर मयूर पंखधारी हैं
ज्ञानेश्वर सर्वेश्वर परमेश्वर
आनन्दायक वो कृष्ण मुरारी हैं

वो ही सर्वजन, वही कमलनयन
वही सनातन, वही निरंजन
वो मनमोहन, वो रविलोचन
वो देवकीनंदन सुदर्शनधारी हैं

वही सत्यवचन, वही परब्रह्मन
वो निर्गुण मदन कंजलोचन
वही मोहन मधुसूदन जनार्धन
वो कृष्ण ही नारायन त्रिपुरारी हैं

योगिनाम्पति स्वर्गपति प्रजापति
वो अनंता पद्महस्ता विश्वमूर्ति
वही अनंतजीत वो ही सहस्रजीत
श्रीकांत लक्ष्मीकांत वो अपराजित हैं

सत्यव्त सहस्रपात अच्युत वो
द्वारकाधीश देवेश ऋषिकेश वो
अजया अनया अदित्या वो
ज्योतिरादित्या गोपालप्रिया भी वो

वही जगदीश वही सहस्राकाश हैं
वही परम पुरुष वही वेद व्यास हैं
वही जगन्नाथ कमलनाथ वैकुंठनाथ वही
साक्षी धर्माध्यक्ष लोकाध्यक्ष वही

वही आदिदेव वही देवाधिदेव
वो वासुदेव केशव माधव हैं
वही बालगोपाल वही नंदगोपाल
वो जगद्गुरु अचला वृषपर्वधारी हैं

वही पुरुषोत्तम वही सुरेशम
वो अजन्मा परमात्मा है
वही श्याम वही विश्वकर्मा
वो त्रिविक्रमा, विश्वात्मा है

अनिरुद्धा गोविंदा अव्युक्ता वही
वही बलि, मुरली भी है
चतुर्भुज दानवेंद्रो दयालु वही
वही दयानिधि विश्वरूपधारी हैं 

 

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular