ezgif.com-gif-maker

प्रभाव

​दिनांक: १७/०१/२०२०

 

पुरुषार्थ के सामर्थ्य में

शक्ति के शब्दार्थ में

जो भाव है वही प्रभाव है

 

​बुद्धि और बल में

चारित्रिक संबल में

अलंकार का प्रभाव है

 

​जहाँ है ग्रहों का विशिष्ट स्थान

पड़ता अच्छा या बुरा परिणाम

यह प्रभाव का ही प्रमाण है

 

​कार्य के परिणाम से

नैतिकता के आयाम पर

साधुता का ही प्रभाव है

 

​आसन हो या हो सिंहासन

शासन हो अथवा प्रशासन

इनका ही जनता पर प्रभाव है

 

​व्यक्तित्व के अस्तित्व में

प्रकृति के प्रभुत्व में

भाव का ही प्रभाव है

 

​जो पुरुषार्थी होते हैं

वो असरदार होते हैं

वही प्रभावित करते हैं

 

​— अश्विनी राय ‘अरूण’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *