अंबुलाल बालकृष्ण पुरानी

अंबुलाल बालकृष्ण पुरानी का जन्म २६ मई, १८९४ को सूरत में हुआ था। वे प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। वर्ष १९२३ में वे श्री अरबिंदो द्वारा पूरी तरह से आश्वस्त होने पर की उन्हें भारत की स्वतंत्रता के बारे में चिंता करने की बिल्कुल जरूरत महसूस नहीं होगी, क्योंकि उसे एक दिन आना ही है और उसका समय भी निश्चित है। इस प्रण के साथ वे श्री अरबिंदो के आश्रम में शामिल हो गए। वे १९३८ से लेकर १९५० तक श्री अरबिंदो के निजी सहायक रहे।

अगर उनके काम के बारे में कहा जाए तो, विशेष रूप से श्री अरबिंदो की जीवनी को समझना और उसके लिए श्री अरबिंदो के साथ शाम की वार्ता करना, तत्पश्चात उन बातों से मिले तथ्यो को आधार बनाकर श्री अरबिंदो की जीवनी लिखना। उन्होंने श्री अरबिंदो के योग शिक्षण पर व्याख्यान देने के लिए बड़े पैमाने पर यात्रा की, १९६२ में संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा किया। उनके कुछ व्याख्यान, पुस्तक के रूप में आज भी उपलब्ध हैं।जिनमें सावित्री और लाइफ डिवाइन जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं।

उनकी एक पुस्तक ‘शाम की वार्ता’ श्री अरबिंदो के व्यक्तित्व और उनके बहुमुखी ज्ञान पर एक चमत्कृत प्रकाश डालती है। उनकी एक अलग तरह की पुस्तक ‘सावित्री पर व्याख्यान’ महान पौराणिक महाकाव्य सावित्री के बारे में अपने संक्षिप्त विचार प्रदान करती है। उन्होंने मणिलाल द्विवेदी की जीवनी भी लिखी है, जिसका नाम ‘मणिलाल द्विवेन्दु जीवनचरित्र’ जो १९५१ में प्रकाशित हुई थी।

अंबुलाल बालकृष्ण पुरानी जी की कुछ पुस्तको के नाम, जो अंग्रेजी भाषा में लिखी गई हैं…

१. श्री अरबिंदो का जीवन
स्थान : पॉन्डिचेरी: श्री अरबिंदो आश्रम।
प्रकाशन वर्ष : १९५८

२. श्री अरबिंदो के साथ शाम की बातचीत
स्थान : पॉन्डिचेरी: श्री अरबिंदो आश्रम,
प्रकाशन वर्ष : 1959

३. सावित्री पर व्याख्यान : संयुक्त राज्य अमेरिका में दिए गए व्याख्यान।
स्थान : पॉन्डिचेरी: श्री अरबिंदो आश्रम,
प्रकाशन वर्ष : १९६७

अश्विनी रायhttp://shoot2pen.in
माताजी :- श्रीमती इंदु राय पिताजी :- श्री गिरिजा राय पता :- ग्राम - मांगोडेहरी, डाक- खीरी, जिला - बक्सर (बिहार) पिन - ८०२१२८ शिक्षा :- वाणिज्य स्नातक, एम.ए. संप्रत्ति :- किसान, लेखक पुस्तकें :- १. एकल प्रकाशित पुस्तक... बिहार - एक आईने की नजर से प्रकाशन के इंतजार में... ये उन दिनों की बात है, आर्यन, राम मंदिर, आपातकाल, जीवननामा - 12 खंड, दक्षिण भारत की यात्रा, महाभारत- वैज्ञानिक शोध, आदि। २. प्रकाशित साझा संग्रह... पेनिंग थॉट्स, अंजुली रंग भरी, ब्लौस्सौम ऑफ वर्ड्स, उजेस, हिन्दी साहित्य और राष्ट्रवाद, गंगा गीत माला (भोजपुरी), राम कथा के विविध आयाम, अलविदा कोरोना, एकाक्ष आदि। साथ ही पत्र पत्रिकाओं, ब्लॉग आदि में लिखना। सम्मान/पुरस्कार :- १. सितम्बर, २०१८ में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विश्व भर के विद्वतजनों के साथ तीन दिनों तक चलने वाले साहित्योत्त्सव में सम्मान। २. २५ नवम्बर २०१८ को The Indian Awaz 100 inspiring authors of India की तरफ से सम्मानित। ३. २६ जनवरी, २०१९ को The Sprit Mania के द्वारा सम्मानित। ४. ०३ फरवरी, २०१९, Literoma Publishing Services की तरफ से हिन्दी के विकास के लिए सम्मानित। ५. १८ फरवरी २०१९, भोजपुरी विकास न्यास द्वारा सम्मानित। ६. ३१ मार्च, २०१९, स्वामी विवेकानन्द एक्सिलेन्सि अवार्ड (खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार), कोलकाता। ७. २३ नवंबर, २०१९ को अयोध्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग, अयोध्या, उत्तरप्रदेश एवं साहित्य संचय फाउंडेशन, दिल्ली के साझा आयोजन में सम्मानित। ८. The Spirit Mania द्वारा TSM POPULAR AUTHOR AWARD 2K19 के लिए सम्मानित। ९. २२ दिसंबर, २०१९ को बक्सर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, बक्सर द्वारा सम्मानित। १०. अक्टूबर, २०२० में श्री नर्मदा प्रकाशन द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान। आदि। हिन्दी एवं भोजपुरी भाषा के प्रति समर्पित कार्यों के लिए छोटे बड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित। संस्थाओं से जुड़ाव :- १. जिला अर्थ मंत्री, बक्सर हिंदी साहित्य सम्मेलन, बक्सर बिहार। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना से सम्बद्ध। २. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह न्यासी, भोजपुरी विकास न्यास, बक्सर। ३. जिला कमिटी सदस्य, बक्सर। भोजपुरी साहित्य विकास मंच, कलकत्ता। ४. सदस्य, राष्ट्रवादी लेखक संघ ५. जिला महामंत्री, बक्सर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद। ६. सदस्य, राष्ट्रीय संचार माध्यम परिषद। ईमेल :- ashwinirai1980@gmail.com ब्लॉग :- shoot2pen.in

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertismentspot_img

Instagram

Most Popular